हरियाणा सरकार ने HCS रीगन कुमार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने HCS रीगन कुमार को रिटायर कर दिया है। दरअसल वो 2011 बैच के एचसीएस हैं। दरअसल, उनको रिटायर करने के पीछे एक बड़ी वजह है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रिटायरमेंट के अलावा उनको बर्खास्त करने पर भी फाइल चल रही है।
केवल इतना ही नहीं रिटायरमेंट के अलावा उनको बर्खास्त करने पर भी फाइल चल रही है। इसे लेकर पिछले साल अगस्त में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन से कमेंट भी मांगे गए थे। अगर उनकी बर्खास्तगी हुई तो रिटायरमेंट का कोई लाभ नहीं मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी रीगन कुमार केश कला बोर्ड में सचिव पद पर कार्यरत थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, उनकी उम्र 40 वर्ष से भी कम है। साथ ही उनका मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट पर ग्रेडेशन लिस्ट से भी पूरा रिकॉर्ड हटा दिया गया है। इसके अलावा मुख्या सचिव की ओर से ऐसे मामलों को लेकर मानव संसाधन विकास विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।