Ranveer Allahabadia

लापता हुए Ranveer Allahabadia? मोबाइल बंद, घर पर ताला

बॉलीवुड मनोरंजन

मशहूर यूट्यूबर Ranveer Allahabadia और कॉमेडियन समय रैना का शो “India’s Got Latent” विवादों में आ गया है। शो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में असम और मुंबई पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मुंबई पुलिस को रणवीर नहीं मिले, समन जारी

मुंबई पुलिस जब रणवीर इलाहाबादिया का बयान लेने उनके वर्सोवा स्थित घर पहुंची, तो वहां ताला लगा हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, रणवीर का मोबाइल फोन बंद है और उनके वकील से भी संपर्क नहीं हो पाया। इस पर खार पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए उन्हें शुक्रवार को दूसरा समन जारी किया गया।

सुप्रीम कोर्ट में रणवीर ने की अपील

images 4 1

रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों को एक साथ जोड़ने की मांग की थी। साथ ही, उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया था कि उनका बयान उनके घर पर ही लिया जाए, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया।

Whatsapp Channel Join

असम में भी दर्ज हुआ मामला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि गुवाहाटी पुलिस ने “India’s Got Latent” शो में अश्लीलता और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में यूट्यूबर आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

images 5

महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने 50 लोगों को बुलाया

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने इस विवाद की जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र साइबर ब्रांच भी मामले की गहन जांच कर रही है और अब तक 50 लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

अन्य खबरें