CM Saini

‘भूपेंद्र हुड्डा दे रहे हैं परिवारवाद को बढ़ावा, उन्हें सिर्फ पुत्र मोह ही दिखाई दे रहा- CM Saini

बड़ी ख़बर राजनीति रोहतक विधानसभा चुनाव हरियाणा

रोहतक पहुंचे CM Saini ने प्रदेशवासियों को संकल्प पत्र की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाकर और नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर सभी संकल्पों को पूरा करेंगी। उन्होंने संकल्प पत्र के माध्यम से जारी किए गए संकल्पों का जिक्र करते हुए लाडली बहन योजना, गैस सिलेंडर चिरायु योजना, ओबीसी के लिए 25 लाख का लोन, 2 लाख युवाओं के लिए नौकरी आदि का विशेष रूप से जिक्र किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ की स्क्रिप्ट बताते हुए कहा है कि यहीं झूठ की स्क्रिप्ट हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस लेकर आई थी, लेकिन आज तक उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। तीनों राज्यों में कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है लेकिन हरियाणा प्रदेश के लोग आज सब समझ चुके हैं।

50 वोटों के बदले एक नौकरी देने की बात- सीएम सैनी

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में 2 लाख नौकरियां का जिक्र किया है इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा और करनाल के असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी की जिस तरह से वीडियो वायरल हो रही है उसे कांग्रेस की मंसा साफ है। जिसमें नीरज शर्मा ने 50 वोट के बदले एक नौकरी देने की बात कही है और शमशेर गोगी ने अपना घर भरने और रिश्तेदारों की मदद करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा यह उनका निजी बयान नहीं है बल्कि इसे पूरी कांग्रेस की निष्ठा पर सवाल खड़ा होता है। और लोग अब कांग्रेस की मानसिकता समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके पिछले 10 साल के शासन में नौकरी खर्ची और पर्ची से दी जाती थी वही रिवायत अब आगे शुरू करना चाहते हैं।

कुमारी शैलजा पर सीएम का बयान

पत्रकारों द्वारा पूछे गए कुमारी शैलजा आजकल कांग्रेस के कार्यक्रमों में दिखाई नहीं दे रही के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति है कि वह कभी भी दलितों का सम्मान नहीं करती है। कुमारी शैलजा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री है लेकिन जिस तरह का व्यवहार उनके साथ हो रहा है यह काफी निंदा का विषय है। इन्होंने अपने पूर्व के अध्यक्ष अशोक तंवर की भी जिस तरह से बेज्जती की थी वह हम सबके सामने है।

भूपेंद्र हुड्डा सिर्फ परिवार वाद के सहारे आगे चल रहे हैं और उनको केवल अपना पुत्र ही दिखाई देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री का एक सबसे फेवरेट विषय है अग्नि वीर योजना तो हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर अग्निवीर को वहां से वापस आने के बाद सरकारी नौकरी प्रदान करेगी अगर कोई अपना काम करेगी।

भूपेंद्र हुड्डा दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर काम करते है- नायब सैनी

अगर वह कोई कार्य करना चाहते हैं तो सरकार ने उसके लिए भी 5 लाख रुपए का ब्याज देने का संकल्प लिया है। अग्निवीर को कोई कंपनी अपने यहां 30 से 40 हजार की नौकरी देगी तो उस कंपनी को भी बीजेपी की सरकार इंसेंटिव देने का काम करेगी। खिलाड़ियो पर बोलते हुए कहा की भूपेंद्र हुड्डा दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर काम करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजना पर काम कर रही है और आगे भी हर गांव में ओलंपिक खेल नर्सरी का निर्माण करने का संकल्प लिया है।

भूपेंद्र हुड्डा खिलाड़ियों के माध्यम से राजनीति कर रहे हैं यह अच्छी राजनीति नहीं है घटिया राजनीति है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 8 तारीख को हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी ।

अन्य खबरें