Jobs of sub-inspectors in Haryana at risk

Haryana में सब-इंस्पेक्टरों की नौकरियां खतरे में, HC का सरकार को नोटिस, Bonus अंकों से हुई थी भर्ती

बड़ी ख़बर हरियाणा

Haryana में 400 पुरुष और 65 महिला सब-इंस्पेक्टरों की नौकरियां खतरे(Jobs of sub-inspector at risk) में हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी(HC issues notice to government) किया है और जवाब मांगा है। शिकायत में कहा गया है कि इन नियुक्तियों में सामाजिक और आर्थिक आधार पर बोनस अंक(bonus marks) देकर परिणाम जारी(recruitment was done) किया गया, जिससे अन्य उम्मीदवारों को नुकसान हुआ।

बता दें कि प्रदीप प्रिंस शर्मा और अन्य ने 2021 में इन पदों के लिए आवेदन किया था। वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए और दस्तावेज जांच के लिए बुलाए गए, लेकिन अंतिम चयन सूची में उनका नाम नहीं था। उन्होंने हाईकोर्ट को बताया कि कम अंक पाने वाले उम्मीदवारों को बोनस अंक मिलने के कारण उनका चयन हो गया और उन्हें नियुक्ति भी दे दी गई। ये बोनस अंक एक प्रकार से आरक्षण है और सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी मामले में स्पष्ट किया है कि आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता।

Jobs of sub-inspectors in Haryana at risk - 2

प्रदीप प्रिंस शर्मा और अन्य ने हाईकोर्ट से अपील की है कि भर्ती के परिणाम को रद्द किया जाए और बिना बोनस अंकों का लाभ दिए, नए सिरे से लिस्ट तैयार की जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

Whatsapp Channel Join

Jobs of sub-inspectors in Haryana at risk - 3

तृतीय श्रेणी में निकलीं भर्तियां रद्द

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हाल ही में खिलाड़ियों के लिए तृतीय श्रेणी के 447 पदों पर निकली भर्ती को रद्द कर दिया है। खेल कोटे के तहत आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन (OSP) और इलिजिबल स्पोर्ट्स पर्सन (ESP) के लिए फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने सभी विभागों से तृतीय श्रेणी के खाली पदों की जानकारी मांगी है और मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत HSSC के पोर्टल पर मांग अपलोड करें।

Jobs of sub-inspectors in Haryana at risk - 4

नई भर्ती प्रक्रिया

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि कुल 8 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। रोजाना 5 हजार युवाओं की PMT होगी। इसके बाद महिला सिपाही के 1 हजार पदों के लिए भी PMT का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

अन्य खबरें