Accident

Himachal में श्रद्धालुओं से भरी टाटा सूमो खाई में गिरी, 4 की मौत

बड़ी ख़बर देश हिमाचल प्रदेश

Himachal प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक टाटा सूमो गाड़ी लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं, और सभी मृतक पंजाब से संबंधित बताए जा रहे हैं।

यह हादसा बुधवार सुबह लगभग 9 बजे हुआ। टाटा सूमो गाड़ी मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर आ रही थी। माता भरमानी रोड के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Whatsapp Channel Join

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस भी जल्द ही मौके पर पहुंच गई। हिमाचल प्रदेश में 2 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, और मणिमहेश में भी मौसम खराब रहने के साथ लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी है।

पहाड़ी रास्तों पर जोखिम

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाना कठिन होता है। यहां अक्सर वाहन खाई में गिरने की घटनाएं सुनने को मिलती हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है। पहाड़ी इलाकों में तंग और खतरनाक रास्ते हादसों की संभावना को बढ़ा देते हैं।

अन्य खबरें