Vinesh/bajrang

Vinesh Phogat और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस में शामिल होंगे

बड़ी ख़बर राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

हरियाणा की पहलवान Vinesh Phogat और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। बजरंग पूनिया ने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। उनकी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हो सकती है।

विनेश फोगाट जींद के जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां से उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा से टिकट न मिलने के कारण उनकी चचेरी बहन बबीता फोगाट दादरी सीट पर भी दावेदारी कर सकती हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि विनेश 11 सितंबर को नामांकन करेंगी।

बजरंग पूनिया की भूमिका

Whatsapp Channel Join

बजरंग पूनिया को कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक बनने का मौका मिल सकता है। वह झज्जर की बादली सीट पर दावेदारी कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स का टिकट काटने से इंकार कर दिया। बजरंग को संगठन में कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है और वह पूरे हरियाणा में प्रचार करेंगे।

बृजभूषण सिंह का बयान

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ साजिश कांग्रेस और हुड्डा परिवार की है। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसा ही कहा था और अब देश भी यही मानता है।

अनिल विज की प्रतिक्रिया

भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि विनेश फोगाट देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं। 4 सितंबर को विनेश और बजरंग ने दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद की बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी कांग्रेस ने नहीं दी है और दोनों पहलवानों ने अपने राजनीतिक भविष्य पर चुप्पी साधी हुई है।

अन्य खबरें