Janhvi Kapoor Marry?

Janhvi Kapoor Marry : क्या शिखर पहाड़िया से शादी करने जा रही जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Bollywood News Hindi बॉलीवुड मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चा में है। इसमें उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आने वाले है। दोनों स्टार्स जमकर इसके प्रमोशन में लगे हुए है। इसी बीच जाह्नवी ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाडिया संग अपनी शादी की अटकलों पर भी खुलकर बात की है। अब एक्ट्रेस ने पूरा सच बताया है।

एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया कि कैसे उन्होने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा मैनें अभी हाल ही में एक बहुत ही बेवकूफी भरी बात पढ़ी, जहां उन्होंने कहा कि मैंने रिश्ता पक्का कर लिया है और मेरी शादी होने वाली है। लोगों ने 2-3 आर्टिकल मिलाकर यह कहा कि मैं शादी कर रही हूं। मैं फिलहाल काम करना चाहती हूं।

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya Wedding

जाह्नवी बीते काफी समय से शिखर पहाड़िया संग रिश्ते को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही है। दोनों आए दिन एक साथ स्पॉट भी हो जाते है पर दोनों ने फिलहाल इसपर खुलकर बात नहीं की है। बीते दिनों खबर आई थी कि जाह्नवी जल्द ही शिखर से शादी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि दोनों आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में सात फेरे लेंगे।

Whatsapp Channel Join

जाह्नवी जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाली है। ये दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है। फैंस को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है। बीते दिनों रिलीज हुए इसके ट्रेलर में दोनों सितारों की केमिस्ट्री साफ नजर आई। ये सिनेमाघरों में 21 मई 2024 को रिलीज होगी। शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म क्रिकेट पर बेस्ड है।

अन्य खबरें