Bigg Boss 18 को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। इस बार का सीजन पहले से ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। इस बार समय का तांडव होगा और बिग बॉस घरवालों का भविष्य लिखेंगे। बिग बॉस के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसमें अबकी बार अलग ही तगड़ा लगने वाला है।
पहली बार बिग बॉस के इतिहास में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो शायद किसी रियलिटी शो में नहीं हुआ।
शो आज रात कलर्स पर 9 बजे शुरू होने वाला है। इसके अलावा ओटीटी के जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म पर भी आप इसे लाइव देख सकते हैं।

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस के घर में अबकी बार निया शर्मा, हेमलता शर्मा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, तनजिंदर पाल सिंह बग्गा, रजत दलाल, चूम दरंग, अतुल किशन, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, श्रुतिका राज, अर्जुन चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, गुणरत्ना सदावर्ते, अविनाश मिश्रा, ऐलिस कौशिक को देखा जाएगा।
टाइम के तांडव से इस बार कोई नहीं बच पाएगा
हाल ही में बिग बॉस के घर का विडियो सामने आया था। वीडियो की शुरुआत में बिग बॉस कहते हैं कि इस बार घर में घड़ी तो होगी, लेकिन कंटेस्टेंट्स का समय कैसे बदलेगा यह बिग बॉस तय करेंगे। घर में एक शीशा लगा है, जिसमें घर वालों का भविष्य बिग बॉस दिखाएंगे। किचन का राशन बिग बॉस की मर्जी से आएगा और यहां के बर्तन भी उनकी मर्जी से ही खड़खड़ाएंगे। सपनों पर भी वक्त की पाबंदी लगेगी। इसके बाद लिविंग एरिया, गार्डन एरिया और आलीशान जेल भी दिखाया गया। बिग बॉस कहते हैं कि बिग बॉस के इतिहास में यहां घरवालों आने वाला कल लिखा जाएगा क्योंकि टाइम के तांडव से इस बार कोई नहीं बच पाएगा।

कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदली जाएगी
बिग बॉस 18 का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें सलमान खान एक विशाल टिक-टॉक करती घड़ी के साथ नजर आए। उन्होंने प्रोमो में सीजन के थीम टाइम का तांडव समझाया। प्रोमो के अंत में उन्होंने बताया कि अब बिग बास की नजर न केवल प्रेजेंट पर बल्कि पास्ट और फ्यूचर पर भी रहेगी। प्रोमो में घड़ियां, मास्क और कैमरे भी दिखाई दे रहे हैं। सलमान ने कहा कि इस बार कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदली जाएगी।








