Mr. & Mrs Mahi

‘Mr. and Mrs. Mahi’ माही ने दो सप्ताह में कमाएं 50 करोड़

Bollywood Special News Latest Bollywood News Top Bollywood News बॉलीवुड मनोरंजन

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘Mr. and Mrs. Mahi’ लोगों को बहुत पसंद आ रही है। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 50 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है। निर्माताओं ने शनिवार को एक पोस्ट के द्वारा यह जानकारी सांझा की।

उन्होने पोस्ट के साथ लिखा,”किस्मत उन्हे एक साथ ले आई, लेकिन आपके प्रेम ने उन्हें उड़ान दी।’ मिस्टर एंड मिसेज माही’ में जान्हवी कपूर ने महिमा नामक डॉक्टर की भूमिका निभाई है। वह अपने पति महेंद्र (राजकुमार) द्वारा उनकी क्रिकेट प्रतिभा को पहचाने जाने और उन्हें प्रोत्साहित किए जाने के बाद क्रिकेटर बन जाती है। फिल्म में राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा और जरीना वहाब भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं

अन्य खबरें