MUMMUN DATTA & RAJ

‘Babita ji’ और ‘Tappu’ ने कर ली सगाई, Social Media पर खबरें वायरल

T.V serials Viral खबरें

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता और राज अनादकट यानी Babita ji और शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर की सगाई की खबरें जोर-शोर से चल रही थी। लेकिन एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने इस खबर का सच खुद सुनाया है।

Raj Anadkat Munmun Dutta

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर्स मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरें अचानक बुधवार को तेजी से फैली। खबर आई कि मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी और इसी शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले 9 साल छोटे राज अनादकट ने मुबंई के बाहर वड़ोदरा में सगाई कर ली है। ये खबर एंटरटेनमेंट जगत में आग की तरह फैल गई, लेकिन अब एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने इस बात का खंडन किया है।

31 10 2021 munmun dutta raj andkat viral photo 22166968

बबीता जी और टप्पू यानी मुनमुन दत्ता और राज के अफेयर को लेकर खबरें काफी समय पहले आई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन देते हुए इसे गलत बताया था। कल बुधवार को दोनों की सीक्रेट एंगेजमेंट की खबरें सामने आई थी।

Whatsapp Channel Join

मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों पर कहीं ये बातें

2021 9image 12 01 15394486265ytgf

मुनमुन दत्ता ने खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये खबरें बेहूदा, फेक और बेतुकी है। इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है और सच कहूं तो मै बार-बार इस तरह के बेकार की खबरों पर मैं अपनी एनर्जी बर्बाद करना नहीं चाहती।

बताया गया था कि गुजरात में हुई है दोनों की सगाई

munmun sixteen nine

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की सगाई गुजरात के वडोदरा में हुई है। ऐसा दावा किया जा रहा था। कहा गया था कि दोनों के परिवार वाले वहां मौजूद थे और उन्हें इस रिश्ते से कोई दिक्कत नही है। वहीं बताया ये भी गया कि शो के सेट पर भी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सभी जानकारी थी और उन्हें पती है कि वे दोनों शादी रचाएंगे।