Desi Girl Priyanka Chopra

Desi Girl के लिए आज का दिन बेहद खास, निक जोनस ने किया था शादी के लिए प्रपोज

Bollywood बॉलीवुड मनोरंजन

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा(Desi Girl Priyanka Chopra) और निक जोनस(Nick Jonas) बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो और वीडियो शेयर कर प्यार जाहिर करते रहते हैं। इस कपल ने साल 2018 में शादी की थी। वे अपनी मेरिड लाइफ में बेहद खुश है और उनकी एक लड़की भी है। जिसका नाम मालती है।

बता दें कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग अपनी एक खास तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि आज प्रियंका के लिए बहुत ही खास दिन है, क्योंकि आज ही के दिन (20 जुलाई 2018) को उन्होंने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज(proposed her for marriage) किया था और प्रियंका ने निक को शादी के लिए हां कहा था। तस्वीर को सांझा करते हुए निक ने लिखा है कि प्रिंयका दुनिया की सबसे अमेजिंग वुमन है। पोस्ट में प्रियंका निक का हाथ थामे हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Desi Girl Priyanka Chopra - 2

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र में करीब दस साल का अंतर है। निक प्रियंका से दस साल छोटे हैं। इसके बावजूद भी कपल के रिश्ते में उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने दिसंबर 2018 में उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी की थी। बाद में उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भी शादी संपन्न की थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने लवली हसबैंड के साथ अनंत अंबानी और रधिका मर्चेंट की शादी में शामिल थे। इस दौरान प्रियंका ने जमकर डांस किया था.

Whatsapp Channel Join

Desi Girl Priyanka Chopra - 3

Desi Girl Priyanka Chopra - 4

अन्य खबरें