महिला कर्मचारी का बवाल अधिकारी को धमकी पुलिस की गाड़ी तोड़ी जानें वजह

महिला कर्मचारी का बवाल, अधिकारी को धमकी, पुलिस की गाड़ी तोड़ी, जानें वजह

Breaking News यमुनानगर हरियाणा

यमुनानगर रोजगार कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का हंगामा, महिला अधिकारी को धमकी।
पुलिस पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, खुद को भी घायल किया।
आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी।


Employment Office Attack: हरियाणा के यमुनानगर में स्थित रोजगार कार्यालय में सोमवार को एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कर्मचारी ने महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की। यही नहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना यमुनानगर के सहारनपुर-अंबाला रोड स्थित रोजगार कार्यालय की है। कार्यालय में तैनात महिला अधिकारी संतोष रानी ने बताया कि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अचानक कार्यालय में आया और अन्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने लगा। जब उसे रोका गया, तो उसने अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया और माहौल तनावपूर्ण कर दिया। इस दौरान, उसने गुस्से में कार्यालय के कांच के ग्लास को तोड़कर खुद को भी घायल कर लिया।

Whatsapp Channel Join

पुलिस पर हमला और अस्पताल में हंगामा

घटना की सूचना पाकर जब यमुनानगर शहर थाना पुलिस का एक एएसआई मौके पर पहुंचा, तो आरोपी ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। यही नहीं, आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी और एक अन्य वाहन को भी नुकसान पहुंचाया।

इसके बाद, जब स्थिति बिगड़ती दिखी, तो एसएचओ नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। घायल कर्मचारी और पुलिसकर्मी दोनों को यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, यहां भी आरोपी ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

महिला अधिकारी संतोष रानी के अनुसार, आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। इस बार भी पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।