हरियाणा

हरियाणा में गूगल मैप के भराेसे सफर, कितना सही? पढ़ें विशेष रिपोर्ट

Creation Lifestyle देश हरियाणा

Google Maps Haryana: हरियाणा समेत देश में अगर आप गूगल मैप पर भरोसा कर रहे तो कितना सही है? देशा में गूगल मैप भटकने के चलते कई युवा अपनी जान गांव चुक हैं। ऐसे में यदि आप तकनीकी पहलूओं को दरकिनार कर आंख मूंदकर गूगल मैप पर भरोसा कर रहे तो हो यह जानलेवा साबित हो सकता है। पिछले कल अंबाला के शंभू बॉर्डर के पास कुछ ऐसा ही हुआ। एक कार चालक गूगल मैप के सहारे सफर कर रहा था, लेकिन बैरिकेडिंग का संकेत न मिलने के कारण उसकी कार सीमेंट की बैरिकेडिंग पर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह मामला गूगल मैप की सटीकता पर सवाल खड़ा करता है।

012 2

दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब गूगल मैप के भरोसे सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा हो। एक साल पहले, पंजाब के किसान जब दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ रहे थे, तब हरियाणा सरकार ने कई रास्तों को बंद कर दिया था। लेकिन गूगल मैप पर यह रास्ते अब भी खुले दिखाई दे रहे हैं, जिससे आम लोग भटक रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

रात के समय एक कार चालक गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए आगे बढ़ रहा था। शंभू बॉर्डर के पास सीमेंट की बैरिकेडिंग अचानक सामने आ गई, जिससे कार बैरिकेड पर चढ़ गई।

Whatsapp Channel Join

इस घटना से साफ होता है कि गूगल मैप पर दिखाए जाने वाले रास्ते हमेशा सही नहीं होते और उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।


गूगल मैप इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सैटेलाइट व्यू का उपयोग करें
अगर आप किसी अनजान जगह जा रहे हैं, तो Google Maps का सैटेलाइट व्यू ऑन करें। इससे आपको सड़क की स्थिति, पुल, नदी या अन्य बाधाओं की बेहतर जानकारी मिलेगी।

नया रास्ता चुनने से बचें
अगर संभव हो, तो हमेशा पहचाने हुए रास्ते का ही चुनाव करें। नया रास्ता अपनाने से पहले उसका सैटेलाइट व्यू जरूर देखें।

रियल-टाइम लोकेशन शेयर करें
अगर आप किसी नए स्थान की यात्रा कर रहे हैं, तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ अपनी रियल-टाइम लोकेशन शेयर करें, ताकि वे आपको ट्रैक कर सकें।

मैप्स को ऑफलाइन सेव करें
अगर आप ऐसे इलाके में जा रहे हैं जहां नेटवर्क की समस्या हो सकती है, तो Google Maps को पहले से ऑफलाइन सेव कर लें। इससे आपको बिना इंटरनेट के भी दिशा-निर्देश मिलते रहेंगे।

लोकल लोगों से मार्गदर्शन लें
Google Maps मददगार है, लेकिन भारत जैसे देश में लोकल लोगों से जानकारी लेना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। निर्माण कार्य, सड़क की स्थिति और अन्य परिवर्तनों के बारे में स्थानीय लोग ज्यादा सटीक जानकारी दे सकते हैं।