arrest

Yamunanagar में नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, बहला फुसलाकर ले गया शहर से बाहर

CRIME यमुनानगर

Yamunanagar में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। आरोपी का नाम अंकुश है जो वॉशिंग सेंटर पर काम करता था और पड़ोस में ही रहने वाली नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

यमुनानगर की रामपुरा चौकी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 15 साल की एक नाबालिग लड़की को पड़ोस के रहने वाले अंकुश नाम के शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी युवक अंकुश लड़की को पहले बहला फुसलाकर घर से शहर के बाहर ले गया और फिर उसके साथ गंदी हरकत की। काफी देर तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो पीड़ित परिवार बेचैन हो गया।

उन्होंने नजदीक लगती रामपुरा चौकी में लड़की की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इससे पहले लड़की की तलाश करती रात करीब 12 बजे लड़का लड़की को घर लेकर पहुंच गया।जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने लड़के के नंबर पर कई बार कॉल की लेकिन एक बार भी कॉल रिसीव नहीं की गई। रामपुरा चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि लड़की नाबालिग है और लड़का उसे अपने साथ लेकर गया और फिर दुष्कर्म किया। युवक लड़की के पास में ही रहता है और आरोपी को यमुनानगर से ही गिरफ्तार कर लिया गया था और आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भी लिया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें