firing

Sonipat में महिला पर जानलेवा हमला, युवक ने चलाई गोली, हालत गंभीर

CRIME सोनीपत

हरियाणा में Sonipat के खरखौदा के थाना कलां रोड पर टीकाराम स्टेडियम के सामने वाली गली में एक 45 वर्षीय महिला को गोली मारने की वारदात सामने आई है। इंदुबाला उर्फ बेबी नाम की महिला पीर पर प्रसाद चढ़ाने गई थी।

जब महिला प्रसाद चढ़ाकर बाहर आई तो एक शख्स द्वारा महिला पर दो गोलियां चलाई गई। फायरिंग कर आरोपी फरार हो गया। मौके पर घायल अवस्था में महिला को खरखोदा नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक कर आरोपी की तलाश में जारी कर दी है।

Screenshot 888

आरोपी ने किए कई राउंड फायर

Whatsapp Channel Join

सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद है और जहां धार्मिक स्थल पर प्रसाद चढ़कर बाहर लौट के दौरान महिला पर एक शख्स द्वारा गोलियां चलाई गई। हमला होते ही महिला ने भागने की कोशिश की। महिला भी बचाव के लिए साथ लगते घर में जा घुसी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

जिसके बाद इसे गंभीर हालत में खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से महिला को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी अंकित कुमार और खरखौदा एसीपी जीतसिंह बेनीवाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में दो राउंड फायर होने बताए जा रहे हैं। जिसमें से एक गोली लगने से महिला घायल हुई है।

Screenshot 887

एक आदमी आईडेंटिफाई हुआ है। जिसको पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। वहीं वारदात की सूचना पाकर मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। जिसने मौके से नमूने एकत्रित किए। वहीं सीआईए की भी कई टीमें मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरें