firing

Haryana में नकाबपोश बदमाशों ने महिला सरपंच के घर पर की फायरिंग, ससुर को लगी गोली

CRIME करनाल

हरियाणा के करनाल में नकाबपोश बदमाशों ने महिला सरपंच के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सरपंच के ससुर को गोलियां लगी हैं। उनको करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद मुनक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

गांव बंबरेहड़ी में अजय कुमार की पत्नी सरपंच हैं। शुक्रवार को अजय और उसके पिता महेंद्र घर पर थे। तभी घर के बाहर एक बाइक आई। जिस पर तीन लोग सवार थे। तीनों के हाथों में पिस्टल थी। उन्होंने आते ही घर पर फायर कर दिए। महेंद्र के दोनों हाथों पर गोलियां लगी।

इसके साथ पेट में छर्रे लगे। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र ने बताया कि मैं गोली की आवाज सुनकर बाहर आया था। फायर करके बदमाश भाग रहे थे। मैंने एक को पकड़ लिया और मेरी तरफ भी फायरिंग की कोशिश की, लेकिन ऐसा वे कुछ नहीं कर पाए। मेरी उनके साथ हाथापाई हुई। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Whatsapp Channel Join

भाई रामेश्वर ने बताया कि जिन लोगों ने हमारे घर पर फायरिंग की है, उनकी हमारे साथ कोई रंजिश नहीं थी। एक पंचायत के दौरान एक लड़के को जरूर धमकाया था। शायद हो सकता है उन्हीं के कारण यह मामला हुआ है। पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मुनक थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शिकायत के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

अन्य खबरें