murder

Yamunanagar में कावड़ियों ने युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

CRIME यमुनानगर

सावन के महीने में जहां लोग हरिद्वार से कावड़ लेकर अपने शहर कस्बे में जा रहे हैं। तो वही Yamunanagar में देर रात रेलवे स्टेशन चौक पर शराब के ठेके पर दो कावड़ियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि ठेके पर ही एक व्यक्ति से शराब लेते समय कहासुनी हुई और तभी एक कावड़िए ने चाकू निकालकर सामने वाले पर ताबड़तोड़ हमलाकर दिया। चाकू लगते ही युवक बेसुध होकर वहीं गिर गया और उसकी कुछ देर में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद दोनों कावडी मौके से फरार हो गए।

मृतक की नहीं हुई पहचान

Whatsapp Channel Join

हालांकि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसकी भी अभी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। जबकि दूसरी तरफ शराब के ठेके पर शराब लेने आए कावड़ी कौन थे उसके बारे में भी अभी पुलिस को सही ढंग से नहीं बता रही हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश के लिए मौके से डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया है हत्या कावड़ियों ने की थी।

Screenshot 789

इसलिए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच करने के बाद ठेके पर काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल स्थल यमुनानगर भेज इस पूरे मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि शव की शिनाख्त के लिए भी आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबरें