DTC bus

दिल्ली-झज्जर के बीच शुरु हुई DTC बस सेवा, Free Travel करेंगी महिलाएं

दिल्ली बड़ी ख़बर हरियाणा

दिल्ली सरकार के फैसले के तहत शनिवार से दिल्ली और झज्जर के बीच DTC बस सेवा शुरू हो गई। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने स्वयं बस में यात्रा करते हुए ढासा बॉर्डर पर आयोजित एक समारोह में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बस सेवा के शुभारंभ पर ढासा बॉर्डर, बादली, खेड़ी जट्ट, जहांगीरपुर, बोड़िया, और कोट जैसे इलाकों में ग्रामीणों ने बस का स्वागत किया। झज्जर तक बस संचालन के लिए स्थानीय लोगों ने मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया।

महिलाओं को मुफ्त सफर
DTC बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इस नई बस सेवा से झज्जर जिले के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को भी मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा।

Whatsapp Channel Join

परिवहन मंत्री का बयान
कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह सेवा दिल्ली और झज्जर के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।

अन्य खबरें