अलका लांबा

Delhi: कालकाजी से अलका लांबा कांग्रेस की उम्मीदवार, CM आतिशी को देंगी टक्कर

Delhi

Delhi में आगामी विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारने का फैसला किया है।

अलका लांबा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वह राजनीति में अपनी मुखरता और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। कालकाजी सीट वर्तमान में मुख्यमंत्री आतिशी के पास है। यह सीट AAP और कांग्रेस दोनों के लिए अहम मानी जा रही है, जहां अलका लांबा और आतिशी के बीच सीधा मुकाबला होगा।

कांग्रेस ने अलका लांबा की उम्मीदवारी के साथ मजबूत प्रचार रणनीति तैयार की है। वहीं, AAP ने भी अपने कार्यों और योजनाओं के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश शुरू कर दी है। इस चुनावी मुकाबले पर दिल्ली की राजनीति की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें