जल्द ही रिलीज होने जा रही है एक्टर नसीरुद्दीन शाह के निर्देशन में बनाई गई शॉर्ट फिल्म जिसका टाइटल होगा ‘मैन वुमन मैन वुमन’। बता दें कि इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन फील्ड में नसीर 17 साल बाद कमबैक कर रहे हैं।
नसीर अपने तीखे बयानों के लिए पहचाने जातें हैं इंटरव्यू के दौरान उन्होंनें ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द केरला स्टोरी’ और ‘गदर-2’ जैसी सक्सेसफुल फिल्मों की पॉपुलैरिटी को लेकर सवाल उठाए हैं।
आखिरी फिल्म का रहा खराब अनुभव
फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में नसीर से एक सवाल पूछा गया कि उन्होंने बतौर डायरेक्टर कमबैक करने के लिए 17 साल का समय क्यों लगा तो नसीर ने अपने जवाब में कहा कि ‘मैं अपने निर्देशन में बनाई पिछली फिल्म के सदमे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था जिस तरह से मैंने सोचा था, वो उस तरह से निकलकर नहीं आई।
स्क्रिप्ट में रही थी कुछ कमियां
नसीर ने बताया मुझे लगा था कि मैंने सभी अच्छे कलाकारों को एकत्रित कर लिया है और अब वो फिल्म में अपना काम करेंगे। स्क्रिप्ट तो मेरे पास अच्छी थी ही पर जब एडिटिंग की तो इस दौरान मुझे महसूस हुआ कि स्क्रिप्ट में अभी भी कुछ कमियां हैं खास तौर पर इरफान खान वाली स्टोरी में। साथ ही उन्होंनें कहा कि ये मेरे लिए एक खराब अनुभव रहा। इसके बाद मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं दोबारा कोई फिल्म बनाऊंगा क्योंकि ये ऐसा काम है जिसमें काफी मेहनत लगती है। फिल्म बनाते समय सबका इगो और शेड्यूल के साथ-साथ आपको सब कुछ हैंडल करना पड़ता है।’
नहीं देखी जाती सच पेश करने वाली फिल्में
इसी दौरान जब नसीर से पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड में फिल्ममेकिंग के ऑब्जेक्ट में कोई बदलाव नजर आता है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘बिल्कुल, यह देखना बहुत डिस्टर्बिंग हैं कि ‘द केरला स्टोरी’ और ‘गदर-2’ जैसी फिल्में भी पॉपुलर हैं।
इसी के साथ उन्होंनें कहा कि सुधीर मिश्रा, हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा जैसे डायरेक्टर्स की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने वाली फिल्में देखी नहीं जाती। हालांकि, ये अच्छी बात है कि ये फिल्ममेकर्स अपनी हिम्मत नहीं हारते और लगातार अच्छी कहानियां सुनाते हैं।’
डायरेक्टोरियल फील्ड में 17 साल बाद करेंगें वापसी
नसीर ने बतौर डायरेक्टर ‘यूं होता तो क्या होता’ फिल्म बनाई थी जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। इससे पहले नसीर की ये आखिरी फिल्म थी 17 साल बाद अब वो एक शॉर्ट फिल्म ‘मैन वुमन मैन वुमन’ को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में मेन लीड रोल में नसीर के बेटे विवान और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद नजर आएंगे।

