टेलीविजन और मराठी फिल्म उद्योग में एक बड़ा शॉक, अभिनेता Yogesh Mahajan का 19 जनवरी, 2025 को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह पॉपुलर टीवी शो शिव शक्ति तप त्याग तांडव में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे। लेकिन जब वह शूटिंग के लिए सेट पर नहीं पहुंचे, तो उनके बारे में जानकारी जुटाई गई, और पता चला कि वह अपने उमरगांव स्थित फ्लैट में बेहोश पाए गए थे।

अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, और इस अचानक हुए हादसे ने उनके को-स्टार्स और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया। आकांक्षा रावत ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “वह एक सजीव इंसान थे। हम दोनों ने एक साथ लंबा समय काम किया है, और उनका अचानक जाना बहुत दुखद है। भगवान उनकी परिवार को यह कठिन समय सहने की ताकत दे।”

योगेश महाजन के परिवार में उनकी पत्नी और सात साल का बेटा है। उनका अंतिम संस्कार 20 जनवरी, 2025 को मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित प्रगति हाई स्कूल के पास गोरारी-2 श्मशान घाट में किया जाएगा।
योगेश महाजन का करियर

योगेश का जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई। वह सीरियल शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव में शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा, उन्हें मराठी फिल्मों मुंबईचे शहाणे और समसाराची माया में उनकी बेहतरीन भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता था।