Haryana : कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई। जिसमें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ सोनिया गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे(Sonia-Kharge) भी मौजूद रहे।
हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला जैसे नेता भी इस बैठक में शामिल हुए। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया भी मीटिंग में उपस्थित रहे। मीटिंग में हरियाणा कांग्रेस के 9 सीटों के प्रत्याशियों पर चर्चा की गई। अब केंद्रीय नेतृत्व नामों पर अंतिम फैसला करेगा और संभावना है कि देर रात या सोमवार को पार्टी द्वारा 6 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है।
सैलजा को कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अंबाला से चुनाव लड़ने के लिए सुझाव दिया, लेकिन उन्होंने सिरसा में रुचि दिखाई है। माना जा रहा है कि सैलजा का सिरसा से टिकट लगभग तय हो गया है। दूसरी महिला उम्मीदवार श्रुति चौधरी होंगी। उन्हें पार्टी भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट देगी। इससे पहले वह यहां से सांसद रह चुकी हैं। हालांकि भिवानी में महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह की वजह से पेंच फंसा हुआ था। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेतृत्व श्रुति को टिकट देने के पक्ष में था, लेकिन हुड्डा गुट ने यहां राव दान सिंह को लेकर अड़ा था, लेकिन बाद में श्रुति के नाम पर सहमति बन गई।