women protested against Congress

Bhiwani में महिलाओं ने काले झंडे लेकर Congress के खिलाफ किया प्रदर्शन, Nain Chautala पर हुए Attack का विरोध

लोकसभा चुनाव भिवानी

Bhiwani के बवानी खेड़ा में आज महिलाओं ने काले झंडे लेकर कांग्रेस(Congress) के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नैना चौटाला(Nain Chautala) के काफिले पर उचाना में हुए हमले(Attack) का विरोध किया। इस दौरान हिसार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयपकाश के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। बता दें कि हलका बवानी खेड़ा हिसार लोकसभा सीट में आता है। यहां से नैना चौटाला जजपा की टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।

बवानी खेड़ा में मंगलवार को बाजारों में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में जयकारे गूंजे। बाजारों में सैंकड़ों महिलाओं ने एकत्रित होकर हाथों में काले झंडे़ लेकर व मुंह पर चुनरी बांधकर हिसार लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। महिलाओं ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नैना चौटाला की गाड़ी पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। इससे साफ जाहिर होता है कि इनकी पार्टी में महिलाओं के प्रति कैसी सोच के नेता हैं।

women protested against Congress - 2

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दी है, जिसे महिलाओं के मान-सम्मान का पता नहीं है। महिलाएं बवानी खेड़ा में नागरिक अस्पताल के पास एकत्रित हुई थी। इसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए शहीद गुलाब सिंह पार्क पहुंची। महिलाओं ने दोपहर को भीषण गर्मी के बीच ये प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी के हिसार लोकसभा उम्मीदवार जयप्रकाश के भाई राजपाल ने बताया कि ये षड़यंत्र के तहत ऐसा किया जा रहा है। उनकी पार्टी महिलाओं को सम्मान देती है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें