BJP's Lok Sabha election campaign schedule released

BJP का Lok Sabha चुनाव प्रचार कैंपेन शेडयूल Release, जानियें कहां-कहां होगी Rallies

लोकसभा चुनाव राजनीति

भाजपा(BJP) ने 2024 के लोकसभा(Lok Sabha) चुनाव के लिए प्रचार कैंपेन का शेड्यूल रिलीज(Release) किया है। इसमें 5 दिनों तक 12 रैलियां(Rallies) आयोजित की जाएंगी। यह रैलियां मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की जोड़ी संबोधित करेगी। भाजपा का उद्देश्य प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत बरकरार रखना है।

बता दें कि भाजपा ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। 40 रैलियां पहले से ही आयोजित की जा चुकी हैं। रैली कार्यक्रम 2 मई तक जारी है और नेता हर दिन दो से तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के नेता बता रहे हैं कि पार्टी जल्द से जल्द रैलियां आयोजित करने का लक्ष्य रख रही है, क्योंकि इसके बाद केंद्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य का दौरा करेंगे। सूबे में कल चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 1 मई से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 6 मई तक भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन दाखिल करेंगे।

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पार्टी के हर विधानसभा में होने वाली विजय संकल्प रैलियों में अब नहीं दिख रहे हैं। इन रैलियों को सिर्फ सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ही संबोधित कर रहे हैं। अनिल विज ने पहले ही यह ऐलान किया है कि वह अंबाला कैंट विधानसभा से बाहर प्रचार नहीं करेंगे। नायब सैनी के कैबिनेट और राज्य मंत्रियों भी इन रैलियों में शामिल नहीं हो रहे हैं। विपक्ष के नेता, विशेष रूप से हरियाणा कांग्रेस, इसे भाजपा की गुटबाजी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे भाजपा की ओर से ताना मारा जा रहा है।

Whatsapp Channel Join