CM Nayab Saini

Ambala में विजय संकल्प रैली में बरसे CM Nayab Saini, बोलें Congress ने 75 सालों में हमेशा किया अन्याय, BJP ने दिया एकजुटता का नारा

लोकसभा चुनाव

Ambala : भाजपा के उम्मीदवार बंतो कटारिया के समर्थन में अंबाला लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Nayab Saini) ने शनिवार को विजय संकल्प रैली(Vijay Sankalp rally) को संबोधित किया। यह रैली अंबाला के नारायणगढ़ में हुई, जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी, उनकी पत्नी सुमन सैनी और परिवहन मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने 2003 में हरियाणा के लोगों के बीच आया था और उन्हें बहुत प्यार मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के काम के साथ-साथ सरकार के काम को देखने के लिए कहा गया था। सीएम ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि कार्यकर्ताओं और लोगों की क्या दिक्कतें होती हैं और उनके लिए वह 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भी लोगों के साथी होंगे जो उनकी समस्याओं को सुनेंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 75 सालों में हमेशा अन्याय किया है, जबकि भाजपा ने हरियाणा में एकजुटता का नारा दिया है और प्रदेश का विकास किया है।

वहीं परिवहन मंत्री असीम गोयल ने भी सीएम की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपने 100 दिनों में सबसे अच्छा काम किया है। लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि नायब सिंह सैनी की बदौलत ही उन्हें टिकट मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। सीएम नायब सैनी और परिवहन मंत्री असीम गोयल भी भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

हरियाणा की प्रतिमूर्ति बनी नारायणगढ़

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हमारा नायब नारायणगढ़, हमारा नारायणगढ़ हरियाणा का। नायब सिंह सैनी को आप लोगों ने बीच से पौधा और पौधे से पेड़ बनते हुए देखा है। यह कोई सोच नहीं सकता था कि इस पिछड़े हुए इलाके का छोटा का कार्यकर्ता प्रदेश का मुखिया बनेगा। आज नारायणगढ़ हरियाणा की एक प्रतिमूर्ति बन गई है। नायब सिंह सैनी ने संघर्ष किया। विधायक बने, राज्यमंत्री बने और फिर कुरुक्षेत्र सांसद बने। फिर पार्टी ने अपने संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी नायब सिंह सैनी को सौंपी।

सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही क्लीयर हो गई थी टिकट

लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि नायब सिंह सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही क्लीयर हो गया था कि मुझे टिकट मिलेगी, क्योंकि नारायणगढ़ से कार्यकर्ताओं की कॉल आने लगी थी। कहा कि नायब सिंह सैनी की बदौलत ही मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने विश्वास जताते हुए मुझे प्रत्याशी बनाया। कहा कि सीएम अंबाला का, परिवहन मंत्री अंबाला का, स्पीकर अंबाला लोकसभा का और 2-2 मंत्री अंबाला लोकसभा से हैं।

अन्य खबरें