Congress-INLD candidates filed nomination

Ambala में Congress-INLD प्रत्याशियों ने किया Nomination, जानियें Bhupendra Hooda ने शब्दों के कौन से चलाए तीर

लोकसभा चुनाव राजनीति

हरियाणा के अंबाला(Ambala) लोकसभा सीट से कांग्रेस(Congress) के प्रत्याशी वरुण चौधरी ने अपना नामांकन(Nomination) पत्र भरा। उनके साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupendra Hooda), कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह, और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह भी थे। उन्होंने अपने नामांकन के दौरान संविधान को बचाने का प्रण लिया और जुमलेबाजों के खिलाफ आवाज उठाई।

इस अवसर पर वरुण चौधरी ने कहा हमने प्रण लिया है कि हम संविधान को बचाएंगे। चाहे इसके लिए जान की बलि भी क्यों न देनी पड़ जाए। हमने अपने देश के संविधान को बचाना है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ भी आपत्ति जताई और जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भी वरुण चौधरी का समर्थन किया और संविधान को बचाने की बात कही। उन्होंने आगे बढ़कर अपने कार्यकर्ताओं से वोट कराने का आह्वान किया। वहीं उदयभान सिंह ने देश में तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और इंडिया गठबंधन की लड़ाई की तारीफ की।

Congress-INLD candidates filed nomination - 2

वहीं अंबाला से इनेलो(INLD) के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह भी नामांकन करने के लिए उपस्थित थे। उन्होंने लोगों को विकास की बात कही और भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई। गुरप्रीत सिंह का कहना है कि इनेलो ने किसानों के लिए अपनी कुर्सी तक छोड़ दी है। उन्होंने पंचकूला में अपनी बारीकी से प्रैक्टिस की है और विकास को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और उम्मीद है कि जनता सही निर्णय लेगी।

Whatsapp Channel Join

हुड्डा ने वर्करों से एक-एक वोट कराने की अपील की

हुड्‌डा ने कहा कि वरुण चौधरी का उज्जवल भविष्य है। हुड्डा ने कहा कि अगर देश का संविधान बचाना है, तो देश का प्रजातंत्र बचेगा, देश आगे जाएगा। संविधान नहीं बचा तो बड़ा मुश्किल हो जाएगा। हुड्डा ने अपने वर्कर्स से एक-एक वोट की पॉलिंग कराने की अपील की है। हुड्‌डा ने सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के नामांकन पर न जाने तथा विरोधियों द्वारा इसे गुटबाजी बताने पर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

देश में चल रही तानाशाही : उदयभान

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि आज देश में हमारी सारी प्रजातांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहा है। देश में तानाशाही चल रही है। भाजपा से हर वर्ग दुखी है। किसानों,सरपंचों, शिक्षकों समेत सभी पर लाठी चार्ज किया गया। किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने के साथ-साथ रबड़ की गोलियां दागी गई। देश में चल रही तानाशाही को खत्म करने के लिए इंडिया गठबंधन लड़ाई लड़ रहा है।