Ram Rahim

Ram Rahim की पैरोल के बाद डेरे का सियासी खेल शुरू…

राजनीति रोहतक विधानसभा चुनाव हरियाणा

हरियाणा चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा मुखी Ram Rahim बुधवार सुबह 6 बजे जेल से बाहर आ गया। राम रहीम को 3 शर्तों के साथ 20 दिन की पैरोल मिली है, जिसमें राजनीतिक गतिविधियों में भाग न लेना भी शामिल है।

हालांकि, राम रहीम के बाहर आते ही डेरे का सियासी खेल शुरू हो गया है। राम रहीम की पैरोल की खुशी में डेरे ने हरियाणा के सभी ब्लॉकों में नाम चर्चा का आयोजन किया है, जो आज और कल (2-3 अक्टूबर) तक चलेगी। प्रदेश में 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है।

माना जा रहा है कि नाम चर्चा के दौरान डेरे की ओर से राम रहीम का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि उन्हें अंदरखाते किस पार्टी को सपोर्ट करना है।

Whatsapp Channel Join

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि डेरा हमेशा चुनाव में किसी एक पार्टी का समर्थन करने से इनकार करता रहा है। लेकिन, पैरोल की समयावधि को देखते हुए विरोधी दल इसे लेकर सवाल उठाते रहते हैं। यदि डेरे के वोटर एकतरफा हो गए, तो इसका असर उन सीटों पर पड़ सकता है, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।

अन्य खबरें