Counting of votes continues on Bhiwani

Bhiwani-Mahendragarh सीट पर मतगणना जारी, BJP प्रत्याशी 8927 वोटों से आगे, 3 हजार वोटों पर पहुंची JJP

लोकसभा चुनाव भिवानी

Bhiwani-Mahendragarh लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस सीट पर कुल 17 उम्मीदवार हैं। 25 मई को लोगों ने अपना वोट डाला, जिसमें 65.5% वोटर शामिल थे। यह आंकड़ा पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 5% कम है। इस सीट पर भाजपा(BJP) के चौधरी धर्मबीर सिंह और कांग्रेस के राव दान सिंह के बीच मुकाबला है, साथ ही जेजेपी(JJP) के राव बहादुर भी उम्मीदवार हैं।

महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सीट पर मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। लगभग एक घंटे बाद ही चुनाव के नतीजे आने शुरू होंगे। दोपहर तक सभी उम्मीदवारों की हालत स्पष्ट हो जाएगी। पहले नतीजों की उम्मीद सुबह 9 से 10 बजे के बीच है। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर वोटों की चार राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अटेली के चौथे राउंड में भाजपा के चौधरी धर्मबीर सिंह 4740 वोटों से आगे हैं।

Counting of votes continues on Bhiwani - 2

महेंद्रगढ़ का पांचवां राउंड पूरा हो गया है। धर्मबीर 1870 वोटों से आगे हैं। वहीं नांगल चौधरी के दूसरे राउंड में धर्मबीर सिंह 1253 वोटों से आगे हैं। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा के चौधरी धर्मबीर सिंह लगातार आगे चल रहे हैं, उन्हें अभी तक 123436 वोट मिल चुके हैं। वे कांग्रेस के राव दान सिंह से 8927 वोटों की बढ़त पर हैं। कांग्रेस को यहां 114509 वोट मिल चुके हैं। जेजेपी के राव बहादुर सिंह अभी 3000 वोटों तक पहुंचे हैं।

Whatsapp Channel Join

Counting of votes continues on Bhiwani - 3

अन्य खबरें