Dr. Satish Poonia

Haryana में BJP के प्रचार करेंगे चुनाव प्रभारी Dr. Satish Poonia, जानियें कहां करेंगे Meeting

लोकसभा चुनाव राजनीति

भाजपा(BJP) के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया(Dr. Satish Poonia) 30 अप्रैल से हरियाणा(Haryana) में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश में उतरेंगे। उन्हें लगभग एक महीने तक सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करना है। डॉ. पूनियां 30 अप्रैल को रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक(Meeting) में शामिल होंगे और चुनाव प्रचार की रणनीति बनाएंगे।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा और राजस्थान के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करके नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हरियाणा लोकसभा चुनाव में प्रचार और प्रबंधन के लिए हरियाणा प्रदेश इकाई के साथ राजस्थान के सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हरियाणा में रहने के लिए आदेश दिया गया है।

रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्हें शामिल होने का आदेश है। इस बैठक में वे चुनाव प्रचार की रणनीति बनाएंगे। इसमें उनका मुख्य लक्ष्य है हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत को बढ़ावा देना। वे बैठक में हरियाणा और राजस्थान के पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

Whatsapp Channel Join