Counting of votes begins for 10 Lok Sabha seat -3

Haryana लोकसभा मतगणना जारी, करनाल में Khattar तो रोहतक में Deepender और सिरसा में Selja को बढ़त

लोकसभा चुनाव हरियाणा

Haryana की 10 लोकसभा सीटों(10 Lok Sabha seat) पर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती(Counting) शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट(postal ballot) की गिनती(Counting) हो रही है और कुछ ही समय में पहले नतीजे सामने आने लगेंगे। दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति साफ हो जाएगी।

हर सीट पर विधानसभा के हिसाब से 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। लोगों की नजरें करनाल से बीजेपी के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर, रोहतक से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा, और गुरुग्राम से कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर पर टिकी हुई हैं। इस बार राज्य में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) मिलकर चुनाव लड़ रही हैं और उन्होंने I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाया है।

Counting of votes begins for 10 Lok Sabha seat

मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल्स के अनुसार बीजेपी को 7 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस-AAP के I.N.D.I.A. ब्लॉक को 3 सीटें मिल सकती हैं। हरियाणा की जनता ने इस बार किसे चुना है, इसका पता थोड़ी देर में चल जाएगा। चुनावी नतीजों के दिन हर कोई उत्सुक है और सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत की उम्मीद में बैठे हैं। अब देखना यह है कि किस पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा और कौन हरियाणा में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर आगे निकलता है।

Whatsapp Channel Join

Counting of votes begins for 10 Lok Sabha seat - 2

Counting of votes begins for 10 Lok Sabha seat -4

केंद्र से उठकर चले गए रणजीत चौटाला

हिसार संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह मतगणना केंद्र से उठकर चले गए हैं। शहर की मतगणना समाप्त हो गई है। हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस के जयप्रकाश 18068 वोट से आगे हैं। कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी को 254854 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा के रणजीत चौटाला को 236786 वोट मिले हैं। सिरसा लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 176153 मतों से आगे चल रही हैं। सैलजा को 480398 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 304245 मत मिले हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह 22761 वोटों से आगे हैं। धर्मबीर को 404020 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के रावदान सिंह को 381259 वोट मिले हैं।

Haryana Lok Sabha counting

कुरुक्षेत्र से भाजपा के नवीन जिंदल आगे

जीटी बेल्ट में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर सबसे रोचक मुकाबला चल रहा है। यहां इंडिया गठबंधन से आप के सुशील गुप्ता और भाजपा के नवीन जिंदल में कांटे की टक्कर है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के डाक्टर सुशील गुप्ता 3367 मतों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के नवीन जिंदल 3413 मतों से आगे हो गए हैं। अब तक उन्हें कुल 185703 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे आप के सुशील गुप्ता को 182290 मत मिले हैं।

Haryana Lok Sabha counting - 2

हरियाणा में एक बजे तक की स्थिति

कांग्रेस- 5

  • अंबाला- वरुण चौधरी 22037 वोटों से आगे
  • सिरसा- कुमारी सैलजा 155826 वोटों से आगे
  • हिसार- जयप्रकाश 13018 वोटों से आगे
  • रोहतक- दीपेंद्र हुड्डा 160343 वोटों से आगे
  • गुरुग्राम- राज बब्बर 13698 वोटों से आगे
Haryana Lok Sabha counting - 3

बीजेपी- 5

  • कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल 3413 वोटों से आगे
  • करनाल- मनोहर लाल खट्टर 136298 वोटों से आगे
  • सोनीपत- मोहन लाल बड़ौली 13602 वोटों से आगे
  • भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 18719 वोटों से आगे
  • फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 104285 वोटों से आग

गड़बड़ी रोकने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। ​​​​​​सबसे पहले पोस्ट बैलट गिने जा रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति स्पष्ट होनी थी, परंतु कांटे की टक्कर होने के कारण अभी तक हार-जीत की स्थिति नहीं बन पाई हैं। बताया जा रहा है कि मतगणना के लिए हर सीट पर विधानसभा वाइज 9 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। गड़बड़ी रोकने के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

ईवीएम के लिए बनाए अलग-अलग प्रवेश द्वार

प्रत्येक मतगणना केंद्र में 3 अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। मतगणना स्टाफ, मतगणना एजेंटों और ईवीएम मशीनों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। तीनों प्रवेश द्वार सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। मतगणना केंद्रो पर अग्निशमन और एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है। इस दौरान कानून व्यवस्था बाधित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मतगणना संबंधी कार्य पर निगरानी के लिए हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीमें लगाई गई हैं।

हरियाणा में 4 बजे तक की स्थिति

कांग्रेस-5

●अंबाला- वरुण चौधरी (कांग्रेस)- 42180 वोटों से आगे 
 ●हिसार- जय प्रकाश(कांग्रेस)- 40831 वोटों से आगे 
●रोहतक- दीपेंद्र हुड्डा(कांग्रेस)- 282235 वोटों से आगे
●सिरसा- सैलजा (कांग्रेस)- 267467 वोटों से आगे
●सोनीपत- सतपाल ब्रह्मचारी- (कांग्रेस) 9984 वोटों से आगे

बीजेपी-5

●भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह (बीजेपी)- 40831 वोटों से आगे
●फरीदाबाद- कृष्ण पाल (बीजेपी)- 160923 वोटों से आगे 
●गुड़गांव- राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी) 63581 से आगे
●करनाल- मनोहर लाल खट्टर(बीजेपी)- 207091 वोटों से आगे 
●कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल(बीजेपी)- 23256 वोटों से आगे