NCP National President Sharad Pawar

Karnal पहुंचे NCP राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, बोलें 10 सालों में देखा हमने Modi का राज, वायदे अनेक…पूरा नहीं होता एक

लोकसभा चुनाव करनाल

हरियाणा के करनाल(Karnal) की पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार को NCP और INLD के संयुक्त लोकसभा उम्मीदवार वीरेंद्र मराठा के समर्थन में पहुंचे NCP राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने नरेंद्र मोदी(Modi) का राज देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Modi) ने वादे तो किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया और लोगों के साथ धोखा किया।

सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ बहुत ही गलत किया। किसान दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उनका रास्ता रोका। किसान एक साल तक संघर्ष करते रहे और अंत में उनकी जीत हुई और सरकार को झुकना पड़ा। आजादी की लड़ाई में देश के हर कोने से लोग अंग्रेजों के खिलाफ खड़े थे। जब देश आजाद नहीं हुआ था तो उस समय देश के हर कोने से लोग अंग्रेजों के खिलाफ थे। देश को आजादी दिलाने के लिए कई लोगों ने अपनी जान दे दी और अपने जीवन को देश के लिए न्यौछावर कर दिया और 1947 में यह देश आजाद हो गया।

NCP National President Sharad Pawar - 2

आजादी के बाद देश के प्रधानमंत्रियों ने देश को आगे ले जाने की कोशिश की, लेकिन आज हम क्या देख रहे हैं कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार क्या कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया, दिल्ली को चलाने में भी अच्छा काम किया, लेकिन आज दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डालने का काम किया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी और बाहर आकर प्रचार करने का अधिकार दिया। बीजेपी ने सिर्फ तानाशाही की है। इस तानाशाही सरकार को उखाड़ना होगा।

Whatsapp Channel Join

भाजपा की करो जमानत जब्त

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि 10 साल तक बीजेपी का राज रहा और उससे पहले बीजेपी का राज रहा। लोगों ने कांग्रेस से परेशान होकर बीजेपी को सत्ता दी। भाजपा ने अपने वादे पूरे करने की बजाए लोगों पर इस देश के सामने इस तरह के फैसले लिए, जिससे आम आदमी परेशान हो गया। आज हर व्यक्ति की इच्छा है कि भाजपा सत्ता से बाहर हो जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने की बात कहते है लेकिन लोगों का फैसला है कि भाजपा की जमानत जब्त करवानी है।

एमएसपी की बजाय किसानों को पकड़ाए तीन कानून

उन्होंने कहा कि वादे तो बड़े बड़े किए थे। कांग्रेस ने देश का धन दूसरे देश के बैंक में जमा करवाया हुआ है और उस पैसे को वापस लेकर आएंगे। किसानों से भी एमएसपी का वायदा किया था, लेकिन एमएसपी की बजाए तीन कानून किसानों के विरोध में बना दिए गए थे। जिसके कारण किसान एकत्रित हुए और बॉर्डरों पर बैठे और विरोध किया तो सरकार को पीछे हटना पड़ा।

सार्वजनिक रूप से करो चर्चा

चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां नूराकुश्ती करके इस हरियाणा को बर्बाद करना चाहते हैं। भूपेंद्र हुड्डा एवं पार्टी खुद को कांग्रेस के सर्वेसर्वा बताते हैं, लेकिन ये लोग ग्रामीण क्षेत्रों को खत्म करने का काम कर रहे हैं। दूर जाने की जरूरत नहीं है, पूरे प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से प्रचार किया जा रहा है, NCP या इनेलो का कोई भी उम्मीदवार हो, वह भाजपा की मदद करना चाहते हैं। इस पर मैंने चैलेंज दिया है सार्वजनिक रूप से चर्चा करो कि हम BJP के साथ हैं और कांग्रेस को मारना चाहते हैं या फिर हम साबित करेंगे कि हुड्डा भाजपा की मदद कर रहा है।

अन्य खबरें