PM Modi's sharp attack on Congress

Mahendragarh में पीएम मोदी का Congress पर तीखा प्रहार, बोलें 5 साल में 5 PM बनाना चाह रहा इंडी गठबंधन

लोकसभा चुनाव महेंद्रगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महेंद्रगढ़(Mahendragarh) में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मोदी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर और गुरुग्राम से प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के लिए वोट देने की अपील की। साथ ही रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस(Congress) और इंडिया एलाइंस(India Alliance) पर खूब हमला बोला।

मोदी ने कहा-इंडिया एलाइंस वालों की हालात ये हो गई कि गाय ने दूध दिया नहीं है और घी खाने के लिए झगड़ा शुरू हो जाएगा। ये कह रहे हैं कि हर साल एक आदमी प्रधानमंत्री होगा। पांच साल मतलब 5 पीएम। ऐसे देश चलेगा क्या? हरियाणा के लोगों की खासियत है। पांच साल में 5 प्रधानमंत्री(5 PMs in 5 year) मतलब यहां के लोग 5 हजार चुटकले बना देंगे। मोदी ने कहा कि ये लोग देश को गड्‌डे में धकेल देंगे। इस गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक है, जातिवादि और परिवारवादी लोग है। देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। पांच चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है।

PM Modi's sharp attack on Congress - 2

गांव पाली में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत भारत माता की जय और राम-राम भाई सारा ने, से की। इसके बाद कहा-हरियाणा में आऊं और पुरानी यादे ताजा ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। यहां भी और वहां भी बहुत पुराने चेहरे नजर आ रहे हैं। हरियाणा तो वर्षो तक एक तरह से मेरा घर ही बन गया था। मुझे राजनीति की बहुत सारी शिक्षा हरियाणा और पंजाब से मिली। ये मेरा सौभाग्य रहा कि इस मिट्‌टी ने भी मुझे घड़ा हैं।

Whatsapp Channel Join

PM Modi's sharp attack on Congress - 3

कभी प्रभारी के तौर पर किया मैने यहां काम

प्रभारी के तौर पर मैंने यहां काम किया है। मनोहर लाल संगठन महामंत्री थे। मैंने यहां माता-बहनों के हाथ का खाना बहुत खाया है। नारनौल के सूरजा हलवाई और महेंद्रगढ़ की मिठाई। शायद इसी के कारण मेरा रामबिलास शुगर पेशेंट हो गया। दरअसल, मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के हल्के में पीएम रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने उनका नाम लेकर अपनी दोस्ती भी दर्शाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि गर्मी के सीजन में यहां की एक गिलास राबड़ी, मोटी-मोटी रोटी और एक प्याज सारी भूख मिटा देती थी।

अन्य खबरें