➤ 15 HCS अधिकारियों को मिला IAS प्रमोशन
➤ केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
➤ हरियाणा प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार
हरियाणा के प्रशासनिक ढांचे को एक नई मजबूती मिलेगी। राज्य के 15 अनुभवी HCS अधिकारियों को केंद्र सरकार की ओर से IAS पद पर पदोन्नति दी गई। लंबे इंतजार के बाद इन अधिकारियों को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार द्वारा पदोन्नति की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिससे न केवल इन अधिकारियों के करियर को नया आयाम मिलेगा बल्कि प्रदेश को भी अनुभवी नेतृत्व मिलेगा।
पदोन्नत किए गए HCS अधिकारी अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अंतर्गत नई जिम्मेदारियाँ निभाएंगे। यह प्रमोशन न केवल प्रशासनिक सेवा के भीतर प्रेरणा का स्रोत बनेगा, बल्कि उन सभी अधिकारियों के लिए उत्साहवर्धक है जो वर्षों से इस घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
पदोन्नत होने वाले 15 अधिकारियों की सूची इस प्रकार है: विवेक पदम सिंह, मुनीश नागपाल, महेन्द्र पाल, सतपाल शर्मा, सुरशील कुमार-1, वर्षा खन्ना वाल, वीरेन्द्र सिंह शेरावत, सतींद्र दुहन, मनीता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार, वंदना दहिया (दिसौदिया), जयदीप कुमार, और संवतंक सिंह खन्ना वाल।
इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागों में अपने अनुभव के आधार पर जिम्मेदारियां दी जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया और क्रियान्वयन में और तेजी आएगी।