हरियाणा से खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द 10

समालखा से रवाना हुआ श्री भोलेनाथ अमरनाथ सेवा मंडल का भंडारा दल, 17 टन सामग्री और 25 सेवादार कश्मीर के लिए रवाना

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ श्री भोलेनाथ अमरनाथ सेवा मंडल ने 7वां भंडारा पहलगाम (कश्मीर) में लगाने की तैयारी पूरी की
➤ समालखा SDM अमित कुमार और विजय शेखर ने 17 टन सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
➤ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा में जुटेंगे 25 सेवादार, 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी सेवा

समालखा, अशोक शर्मा
समालखा के श्री भोलेनाथ अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी कश्मीर के पहलगाम में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को 17 टन भंडारा सामग्री के साथ 25 सेवादारों की टीम को कश्मीर रवाना किया गया। समालखा के SDM अमित कुमारभडाना के पीए विजय शेखर ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Whatsapp Channel Join

सेवा मंडल के प्रधान स्नेह गर्ग ने SDM और पीए का आभार जताते हुए कहा कि यह मंडल की सातवीं अमरनाथ यात्रा सेवा है और हम हर वर्ष बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा के लिए इस आयोजन को करते हैं।

इससे पहले रविवार को समालखा की काठ मंडी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंडल के सदस्यों के अनुसार अमरनाथ यात्रा सेवा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। इस दौरान मंडल के सेवादार पहलगाम में बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।

इस मौके पर मंडल से मनोज बंसल, संजय, मुकेश कुमार, राम कुमार, संजय सिंगला कोकी, नीरज गोयल, सूरजभान चुलकाना, सरबजीत बंसल, अंकुश सिंगला, सीताराम आर्य, विरेंद्र नीतू, तुषार गर्ग, सतनाम, प्रवीण, मोनू, सोनू, राहुल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।