Copy of IIT बॉम्बे में छात्र ने Hostel की छत से लगाई छलांग मौत 1

होटल में प्रेमिका के साथ मना रहा था रंगरलियां, बीवी ने मारी रेड फि‍र सरेराह…

हरियाणा की बड़ी खबर

होटल में पति को प्रेमिका संग पकड़ा, पत्नी ने बीच सड़क पर की जबरदस्त धुनाई
हापुड़ के हाईवे किनारे होटल में पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ा
वीडियो हुआ वायरल, प्रेमिका को पकड़कर बालों से घसीटा, थप्पड़ों की बरसात


हापुड़ जिले में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। यह नजारा जैसे ही महिला ने देखा, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने प्रेमिका को बीच सड़क पर खींच लिया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे एक होटल के बाहर की है, जहां पति को रंगे हाथों पकड़कर पत्नी ने प्रेमिका को सड़क पर घसीटा और जमकर थप्पड़ मारे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। आसपास की भीड़ तमाशा देखती रही लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की। बताया जा रहा है कि जैसे ही पत्नी होटल पहुंची, पति मौके से भाग निकला।

वीडियो में महिला प्रेमिका को बार-बार “घर तोड़ने वाली” कहते हुए थप्पड़ मारती नजर आती है। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को शांतिभंग की आशंका में थाने ले गई। पुलिस ने बयान लेकर दोनों को छोड़ दिया, लेकिन मामला सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बन गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज पटनी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Whatsapp Channel Join

इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि निजी रिश्तों में विश्वास टूटने पर सड़क पर खुले आम बवाल करने का चलन अब सामान्य होता जा रहा है। जहां एक ओर पत्नी का गुस्सा जायज समझा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठ रहे हैं।