हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 9

ऑनलाइन फेक पेमेंट कर ज्‍वैलर से 1.90 लाख रुपये की सोने की चेन और अंगूठी ले उड़ा शातिर

हरियाणा की बड़ी खबर

ऑनलाइन फेक पेमेंट कर 1.90 लाख की ज्वैलरी ठगी
रेंट पर ली गाड़ी से वारदात कर फरार हुआ आरोपी
पुलिस ने गाड़ी बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू की

करनाल के इंद्री में ज्वैलरी शॉप पर शातिर ठग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने ऑनलाइन फेक पेमेंट का झांसा देकर 1.90 लाख रुपये की सोने की चेन और अंगूठी लेकर दुकान से रफूचक्कर हो गया। घटना सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे की है, जब केबीएस ज्वैलर्स के मालिक ऋषभ कपूर की दुकान पर एक युवक पहुंचा। उसने खुद को हिमांशु अरोड़ा, सेठी राइस मिल का मालिक और चावल व्यापारी बताया। आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए कहा कि उसकी बहन को 6 साल बाद बेटा हुआ है, इसलिए वह उसे सोने की चैन और अंगूठी गिफ्ट करना चाहता है।


शातिर आरोपी ने 1.90 लाख रुपये की ज्वैलरी पसंद की और एनईएफटी पेमेंट करने का दावा किया। उसने कहा कि आधे घंटे में पैसे आ जाएंगे। इस दौरान उसने ज्वैलर से लंबी बातचीत कर रिश्तेदारी का नाता जोड़ने का नाटक किया और उसे भरोसे में ले लिया। आरोपी ज्वैलरी लेकर निकल गया, लेकिन आधे घंटे बाद भी पेमेंट न आने पर ज्वैलर को शक हुआ। जब उसने व्हाट्सऐप पर संपर्क करना चाहा तो आरोपी का नंबर गायब हो चुका था।

Whatsapp Channel Join


ज्वैलर ने तुरंत इंद्री थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी लखबीर सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रात में ही आरोपी की गाड़ी पकड़ ली, जो चंडीगढ़ नंबर की और किराए पर ली गई थी। आरोपी की पहचान पेहवा निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया और अब उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।