दो दिन मौसम साफ फ िर क् या आफत भरी बरसात पढ़ें मौसम का अपडेट

दो दिन मौसम साफ, फ‍िर क्‍या आफत भरी बरसात! पढ़ें मौसम का अपडेट

हरियाणा की बड़ी खबर


➤ हरियाणा में 27 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून
➤ 23% ज्यादा दर्ज हुई अब तक की बारिश
➤ 7 जिलों में 27 जुलाई को यलो अलर्ट घोषित

    हरियाणा में मानसून फिलहाल कुछ दिनों के लिए सुस्त पड़ा है, लेकिन 27 जुलाई से दोबारा जोर पकड़ेगा। आज शुक्रवार और कल शनिवार को प्रदेश में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और केवल 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में ही छिटपुट बारिश हो सकती है।

    शनिवार, 26 जुलाई को भी पूरे प्रदेश में मौसम शांत रहने की संभावना है। लेकिन 27 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय होगा और हरियाणा के अधिकांश जिलों में वर्षा देखने को मिलेगी। इस दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कुरूक्षेत्र में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    Whatsapp Channel Join

    अब तक हरियाणा में औसत से 23% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जहां 24 जुलाई तक सामान्यत: 170.3 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, वहां 208.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा यमुनानगर (472.3 मिमी) में और सबसे कम कैथल (95 मिमी) में रिकॉर्ड की गई है।

    5 जिलों – अंबाला, दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी और यमुनानगर में अब तक वर्षा का आंकड़ा 300 मिमी से पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को भी इसी तरह की बारिश जारी रहेगी, विशेषकर पूर्वी और मध्य हरियाणा में।

    26 जुलाई को बारिश नहीं होगी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, दादरी, महेन्द्रगढ़ और रेवाड़ी जैसे जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है।

    27 जुलाई को यमुनानगर में सबसे अधिक यानी 75-100% बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में 25-75% के बीच बारिश हो सकती है।