● हरियाणा में शनिवार-रविवार के बाद मौसम साफ रहने की संभावना
● 3 और 4 अप्रैल को हल्के बादल और हवाएं चलने का अनुमान
● नारनौल में तापमान 5 डिग्री बढ़कर 32°C, सिरसा सबसे गर्म (33.2°C) रहा
Haryana Weather Update: हरियाणा में शनिवार और रविवार को मौसम परिवर्तनशील रहने के बाद अब अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने, आंशिक बादल छाने और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।
तापमान में लगातार बढ़ोतरी
रविवार को हरियाणा में शनिवार की तुलना में अधिक गर्मी महसूस की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के करीब ही रहा। सिरसा 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि नारनौल में तापमान 5 डिग्री बढ़कर 32°C तक पहुंच गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 4 अप्रैल तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ सकती है। साथ ही, आंशिक बादल छाने और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना भी है।
कहां बढ़ा सबसे ज्यादा तापमान?
हरियाणा के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में हुई, जहां तापमान 5 डिग्री बढ़कर 32°C पहुंच गया।