1114

ननद-भाभी को बंदूक की नोक पर निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, 18 लाख के गहने भी लूटे

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ बावरिया गैंग ने रेवाड़ी में दी दरिंदगी की वारदात
➤ बच्चे को उल्टा लटकाया, महिलाओं के कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो
➤ गहने लूटे, CCTV तोड़ा, दो आरोपी महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले बावरिया गैंग की पहचान और गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है। 3 अप्रैल को एक घर में घुसे पांच बदमाशों ने परिवार के मासूम बच्चे को उल्टा लटकाकर उसकी ननद और भाभी को बंदूक की नोक पर निर्वस्त्र कर वीडियो बना डाला। इसके साथ ही बदमाशों ने 22 तोला यानी 18 लाख रुपए की ज्वेलरी लूट ली और जाते-जाते धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

Whatsapp Channel Join

पूरी घटना पहले से सुनियोजित थी। गैंग ने पहले उस परिवार की आर्थिक स्थिति की रेकी की थी और यह भी पता कर लिया था कि 3 अप्रैल को घर का मुखिया बाहर जाएगा। इसके बाद रात के समय गैंग के पांच सदस्य दो बाइक पर आए, अपनी बाइक खेत में छिपाई और मोबाइल स्विच ऑफ कर छत से घर में घुसे।

छत से घर में घुसते ही उन्होंने महिला सदस्यों को बंधक बना लिया। महिला को निर्वस्त्र कर उनका अश्लील वीडियो बनाया गया और गहनों की तलाश में अलमारी, बक्से और यहां तक कि घर का फर्श तक खोद डाला। इसके बाद बदमाश DVR तोड़ गए ताकि कोई फुटेज ना मिले। लेकिन गांव के बाहर लगे एक CCTV कैमरे में एक संदिग्ध बाइक का फुटेज मिला जिससे पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा।

महेंद्रगढ़ के गागड़वास गांव के संजू नामक युवक के पास से वही बाइक मिली। पुलिस ने संजू और राजस्थान के रामबाबू को गिरफ्तार किया, दोनों के खिलाफ पहले से रेप, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज थे। जांच में पता चला कि यह गैंग पहले फरीदाबाद और चुरू (राजस्थान) में भी ऐसी वारदातें कर चुका है। दोनों आरोपियों ने कुबूल किया कि वे अपने ही समाज के लोगों को निशाना बनाते हैं ताकि शक कम हो।

डीएसपी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि गैंग के बाकी तीन सदस्य फरार हैं और लोकेशन लगातार बदलते रहे हैं। पुलिस ने रिमांड पर आरोपियों से अन्य वारदातों की जानकारी निकालने की योजना बनाई है।