आयुर्वेदिक अस् पताल के अंदर बंद कर दिया कुत् ता रात भर चबाता रहा दवाएं 7

खेतों में खूनी खेल: किसान की हत्या कर आरोपी फरार

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ करनाल के मोर माजरा गांव में रॉड से हमला कर किसान की हत्या
➤ भतीजे की आंखों के सामने हुई वारदात, आरोपी मौके से फरार
➤ पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की


करनाल जिले के गांव मोर माजरा में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के किसान दलसिंह की रॉड जैसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के सिर और पैरों पर कई वार किए गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहित उर्फ मोलड़ मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी पड़ोसी थे और किसी पुरानी कहासुनी के चलते यह विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी झगड़े में बदल गया।

मृतक के भतीजे अमरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब वह खेतों की ओर जा रहा था, तभी उसने अपने चाचा पर हो रहे हमले को देखा। आरोपी हाथ में रॉड लिए लगातार वार कर रहा था। बीच-बचाव की कोशिश करने पर आरोपी वहां से भाग गया। इस दौरान गांव का चौकीदार महिपाल भी मौजूद था और उसने भी वारदात को अपनी आंखों से देखा।

Whatsapp Channel Join

घायल दलसिंह को पहले गांव के डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे बल्ला के सरकारी अस्पताल और फिर रेफर करके करनाल अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान दलसिंह ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

भतीजे ने साफ आरोप लगाया है कि चाचा की मौत के लिए पूरी तरह से आरोपी मोहित उर्फ मोलड़ जिम्मेदार है और उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

डीएसपी गोरख पाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस गांव में जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।