Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 85
हरियाणा की बड़ी खबर यमुनानगर

➤ पानीपत में 1 सितंबर से लागू होगा ऑड–इवन फार्मूला, पहले चरण में ई-रिक्शा और ऑटो पर ट्रायल
➤ सफल रहा तो पूरे जिले में लागू होगा सिस्टम, अवैध वाहनों पर भी कार्रवाई की तैयारी
➤ प्रशासन का दावा – ट्रैफिक जाम कम होगा, ईंधन बचेगा और सड़क हादसों व प्रदूषण पर लगेगी रोक


Panipat Odd Even Formula: शहर की ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए प्रशासन का आड इवन फार्मूला पहली सितंबर से शुरू हो रहा है। यह पहला चरण है, जो केवल ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर लागू हो रहा है। अगर सप्ताहभर यह ट्रायल सफल रहा तो पर इसे पूरे जिले में बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में इस संदर्भ में हुई अहम बैठक में निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी और ट्रैफिक डीएसपी सुरेश सैनी ने ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक में उन्हें दिशा-निर्देश दिए गए और सुझाव भी मांगे गए। अधिकारियों ने साफ किया कि प्रयोग का उद्देश्य किसी भी चालक को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाना है।

ट्रैफिक डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि वर्तमान में पानीपत में 4032 ई-रिक्शा और 3414 ऑटो पंजीकृत हैं। अब इनके रजिस्ट्रेशन नंबर के अंतिम अंक के आधार पर ऑड–इवन फार्मूला लागू किया जाएगा। यानी एक दिन ऑड नंबर वाले वाहन और दूसरे दिन इवन नंबर वाले वाहन सड़क पर चलेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक इस फार्मूले से कई फायदे होंगे –

  • ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, सड़कों पर दबाव कम होगा।
  • समय की बचत होगी, लोगों को लंबे समय तक सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा।
  • ईंधन की खपत घटेगी, पेट्रोल और डीजल की बचत होगी।
  • सड़क हादसों में कमी आएगी क्योंकि यातायात अनुशासित होगा।
  • प्रदूषण पर रोक लगेगी क्योंकि इंजन का लगातार चलना कम होगा।

निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने कहा कि ट्रायल पूरा होने के बाद इसकी समीक्षा होगी। यदि परिणाम सकारात्मक रहे तो इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा। इसके साथ ही अवैध वाहनों पर भी रोक लगाने की कार्रवाई तेज की जाएगी।