इतने दिन झमाझम बारिश

हरियाणा : Welcome प्री-मानसून, इतने दिन झमाझम बारिश !

हरियाणा की बड़ी खबर


➤ हरियाणा में आज से एक्टिव हुआ प्री-मानसून, बारिश के आसार तेज

➤ 13 जिलों में यलो अलर्ट, अगले तीन दिन अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश

➤ इस बार दो तरफा हवाओं के टकराव से बढ़ी मानसून की ताकत


हरियाणा में आज से प्री-मानसून की सक्रियता शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां मध्यम से तेज बारिश होने के प्रबल आसार हैं। बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

प्री-मानसून की इस शुरुआत के साथ ही राज्य में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस बार मानसून की हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से आ रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जब दो दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं, तो कई बार भारी बारिश भी होती है।

Whatsapp Channel Join

28 जून के आसपास हरियाणा में मानसून की पूर्ण एंट्री की संभावना है, लेकिन मौजूदा गति देखकर यह तारीख और भी पहले हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल मानसून की रफ्तार रिकॉर्ड स्तर पर तेज है।


कहां कितनी बारिश होगी?

75-100% बारिश की संभावना:

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल

50-75% बारिश की संभावना:

जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी

25-50% बारिश के आसार:

सिरसा, हिसार, फतेहाबाद


अगले तीन दिन कहां होगी बारिश?

21 जून (शनिवार):

  • भारी बारिश: कैथल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल
  • हल्की से मध्यम बारिश: हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र

22 जून (रविवार):

  • तेज बारिश: पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, करनाल
  • हल्की से मध्यम बारिश: सिरसा, हिसार, फतेहाबाद

23 जून (सोमवार):

  • भारी बारिश: पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल
  • हल्की से मध्यम बारिश: जींद, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी
  • बूंदाबांदी: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार