● डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिली
● कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच आज सुबह सिरसा डेरा लाया गया
● राम रहीम को लेने खुद पहुंची हनीप्रीत, यह 13वीं बार बाहर आया है
Ram Rahim: हरियाणा सरकार एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर मेहरबान दिखाई दी है। राम रहीम को 21 दिन की फरलो पर जेल से रिहा किया गया है। यह 13वीं बार है जब उसे जेल से बाहर आने की अनुमति दी गई है। आज सुबह सख्त पुलिस सुरक्षा के बीच राम रहीम को सिरसा डेरा लाया गया, जहां वह आगामी 21 दिन तक रहेगा।
सूत्रों के अनुसार, इस बार राम रहीम की फरलो अवधि के दौरान वह सिरसा डेरा में ही ठहरेगा, और वहीं से अपने अनुयायियों को संदेश देगा। इससे पहले दिल्ली चुनाव से पहले उसे 30 दिन की पैरोल पर बाहर लाया गया था, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को भी जन्म दिया था।
दिलचस्प बात यह है कि राम रहीम को लेने के लिए खुद हनीप्रीत पहुंची थीं। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उसे जेल से सिरसा डेरा लाया गया। प्रशासन ने सिरसा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
गौरतलब है कि राम रहीम कई गंभीर मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है और वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। बावजूद इसके बार-बार पैरोल और फरलो मिलना प्रशासनिक निर्णयों को लेकर कई सवाल खड़े करता है।