Copy of Copy of गोपालपुर जू में जल्द गूंजेगी नई शेरनी की दहाड़7

वजन घटाने के लिए जरूरत से ज्‍यादा कसरत घातक? हरियाणा में जिम में युवक की मौत, पढ़ें पूरा मामला

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ 170 किलो वजन होने के कारण युवक ने 4 महीने पहले जॉइन किया था जिम
➤ वर्कआउट के दौरान शोल्डर पुल-अप्स में अपनी लिमिट से आगे जाकर किया जोर
➤ CCTV में कैद पूरी घटना, दो बार CPR देने के बावजूद नहीं बची जान


हरियाणा के फरीदाबाद में एक 37 वर्षीय युवक की जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है, जिसका वजन करीब 170 किलो था। वह चार महीने से लगातार जिम जा रहा था और अपना वजन कम करने की कोशिश में जुटा था। लेकिन बुधवार को वह वर्कआउट के दौरान शोल्डर पुल-अप करते वक्त अचानक गिर पड़ा और वहीं उसकी मौत हो गई।

घटना जिम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि पंकज ने अपनी क्षमता से अधिक पुल-अप्स मारने की कोशिश की, जिससे उसका शरीर जवाब दे गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत CPR देने की कोशिश की और अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Whatsapp Channel Join


CCTV फुटेज में क्या दिखा

10:00 AM – दोस्त रोहित के साथ पहुंचा जिम:
दोनों कुछ देर तक जिम के सिटिंग एरिया में आराम से बातें करते हैं।

10:15 AM – वर्कआउट शुरू:
पंकज पहले साइड फैट कम करने वाली एक्सरसाइज करता है, फिर शोल्डर पुल-अप्स शुरू करता है।

13 + 15 पुल-अप्स:
पहले सेट में 13 पुल-अप्स आराम से करता है, लेकिन फिर 15 पुल-अप्स करने की कोशिश में थकान और हांफते हुए गिर पड़ता है।

धड़ाम से गिरा जमीन पर:
15वां पुल-अप खत्म करते ही पंकज का शरीर लड़खड़ाता है और वह अचानक ज़मीन पर गिर पड़ता है

CPR भी फेल:
मौजूद लोग उसे पानी पिलाते हैं, उल्टी होती है। दो बार CPR देने की कोशिश होती है, लेकिन कोई असर नहीं होता।


क्या है सीख – जिम करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  1. स्वास्थ्य जांच के बाद ही वर्कआउट शुरू करें, खासकर अगर वजन अधिक हो या पहले से कोई मेडिकल कंडीशन हो।
  2. लिमिट को पहचानें – शरीर को पुश करना जरूरी है, लेकिन हद से ज्यादा करने की कोशिश घातक हो सकती है।
  3. पेशेवर ट्रेनर की निगरानी में वर्कआउट करें, जो जरूरत अनुसार एक्सरसाइज की तीव्रता तय करे।
  4. हाइड्रेशन और ब्रेक जरूरी हैं, एकसाथ लंबे और तीव्र सेट से बचें।
  5. जिम में आपातकालीन सुविधा जैसे AED, ट्रेंड स्टाफ और फर्स्ट एड उपलब्ध हो, ये सुनिश्चित करें।