पार्टी अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने 13 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की
नियुक्तियों में NT-DNT समाज से जुड़े नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी
AAP Haryana: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नई टीम की घोषणा की है। डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, ने आज 13 पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में पानीपत के सुरेंद्र अहलावत को स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है, जो इस नई टीम में सबसे उच्च पद पर हैं।
इसके अलावा, हिसार से रणबीर सिंह लोहान को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, अंबाला से सुधीर राणा को स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। खास बात यह रही कि NT-DNT (घुमंतू एवं विमुक्त जातियां) वर्ग से जुड़े कई नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। इससे पार्टी के सामाजिक संतुलन को साधने की मंशा स्पष्ट होती है। नव नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- Surender Ahlawat (Panipat) – State Senior Vice President
- Ranbir Singh Lohan (Hisar) – State Vice President
- Sudhir Rana (Ambala) – State Joint Secretary
- Inderaj Pal (Kurukshetra) – State VP, NT & DNT
- Shrikant Yogi (Hisar) – State VP, NT & DNT
- Dharmvir Kungar (Bhiwani) – State VP, NT & DNT
- Manoj Bhatolia (Hisar) – State Secretary, NT & DNT
- Sanjay Chouhan (Hisar) – State Secretary, NT & DNT
- Rakesh Kumar Banjara (Jhajjar) – State Secretary, NT & DNT
- Ram Chander Yogi (Bhiwani) – State Secretary, NT & DNT
- Hariram Mahla (Kurukshetra) – State Joint Secretary, NT & DNT
- Suresh Kumar (Kaithal) – State Joint Secretary, NT & DNT
- Prithvi Singh Rehda (Kaithal) – State Joint Secretary, NT & DNT
इन नियुक्तियों से पार्टी का फोकस ग्रासरूट लेवल पर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक संतुलन बनाए रखने पर दिखाई देता है।

सुरेन्द्र अहलावत पेशे से एडवोकेट हैं व पानीपत बार एसोसिएशन के पूर्व में सेक्रेटरी रह चुके हैं। सन 2000 में समालखा विधानसभा से निर्दलीय (पंचायती) उम्मीदवार के तौर पर मजबूत चुनाव लड़ा और 18000 के लगभग वोट ली। उसके पश्चात हरियाणा विकास पार्टी के पानीपत के जिला अध्यक्ष रहे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व 2009 में पानीपत ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ चु्के हैं।
AAP ने हरियाणा में संगठन विस्तार के साथ राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई
हरियाणा की राजनीति में नई चालों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रदेश संगठन को विस्तार देना शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सुरेंद्र अहलावत को स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। उनके साथ कुल 13 नए पदाधिकारियों की सूची भी जारी की गई है।
जहां एक ओर कांग्रेस बीते 10 वर्षों से हरियाणा में बिना संगठन के काम करती आ रही थी और अब राहुल गांधी को खुद मोर्चा संभालना पड़ा है, वहीं भाजपा भी संगठन विस्तार को लेकर संकोचपूर्ण रणनीति पर चल रही है। इन दोनों राष्ट्रीय दलों की ढिलाई के बीच AAP ने आक्रामक संगठनात्मक विस्तार की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है।
AAP का यह विस्तार सिर्फ संगठनात्मक नहीं, बल्कि रणनीतिक भी है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह अब हरियाणा के स्थानीय मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने को तैयार है। इससे पहले पार्टी ने कुछ जिलों में जिला अध्यक्षों की भी घोषणा कर संगठन को ग्रासरूट लेवल पर मजबूत करना शुरू कर दिया था।
इस तरह आप पार्टी ने हरियाणा में न सिर्फ अपनी राजनीतिक मौजूदगी को मजबूत किया है, बल्कि 2029 की रणनीति की बुनियाद भी रख दी है।