मनोहर लाल खट्टर: जानिए दिल्ली में पढ़ाई करने के साथ कपड़ों की दुकान चलाने वाले मनोहर लाल कैसे बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा की शान

हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के गांव नींदाना में एक किसान परिवार में हुआ था। मनोहर लाल एक भारतीय राजनेता हैं और भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

मनोहर लाल का शैक्षिक जीवन

मनोहर लाल ने पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक से अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद वह दिल्ली आ गए और दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक की डिग्री पूरी करने के साथ ही साथ दिल्ली के सदर बाजार के पास एक कपड़ों की दुकान भी चलाते थे। कहा जाता है कि एक समय पर मनोहर लाल ने अपना खर्चा चलाने के लिए बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाई।

Whatsapp Channel Join

24 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत

मनोहर लाल सबसे पहले 24 साल की उम्र में 1977 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हुए और 3 साल बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में सामने आए।

1994 में मनोहर लाल ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। भाजपा में शामिल होने से 14 साल पहले तक मनोहर लाल एक प्रचारक के रूप में काम किया करते थे।

वर्ष 2000 में खट्टर को हरियाणा में बीजेपी के संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया था और इस पद पर उन्होंने 2014 तक सेवांए दी।

2014 में मनोहर लाल को बीजेपी की हरियाणा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। साथ ही 2014 में ही मनोहर लाल खट्टर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य बने।

2014 में मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा चुनाव में करनाल क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर पहली बार हरियाणा के
मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले भाजपा नेता हैं।

2019 में दुष्यंत चौटाला की जननायक पार्टी के समर्थन से 23 अक्टूबर को मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने।

बने विवादों का हिस्सा

मनोहर लाल ने एक बार गोमांस के मुद्दे पर टिप्पणी की थी जिसकी वजह से लोगों ने उनके बारे में काफी बातें बनाई थी,
खट्टर ने लिखा था कि “मुसलमान भारत में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें गोमांस खाना बंद करना होगा”।
इस बयान के बाद भाजपा पार्टी ने तत्काल कहा कि ‘पार्टी के साथ इसका कोई लेना-देना नहीं है, यह उनका व्यक्तिगत विचार है।’

अपने बयान के 24 घंटों के अंदर ही उन्होंने अपना बयान बदल लिया, और उन्होंने कहा कि मैं लोगों की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचना चाहता और मैं इसके लिए सभी से माफी चाहता हूं।’