भूपेंद्र सिंह हुड्डा: वकील से नेता बने इस शख्स ने देश के उप-प्रधानमंत्री को लगातार तीन बार हराया

हरियाणा की शान

हरियाणा के ‘भूमि पुत्र’ के भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक भारतीय राजनेता हैं। इनका जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के सांघी गांव में एक जाट परिवार में हुआ था।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा कितने पढ़े-लिखे हैं?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल कुंजपुरा, करनाल से पूरी की और इसके बाद हुड्डा ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से बीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी यानी वकालत की पढ़ाई पूरी की और वकील के तौर पर अपना करियर शुरू किया। वकालत के दौरान उनका रुझान राजनीति के ओर बढ़ने लगा और अंततः उन्होंने राजनीति को अपना फुल टाइम प्रोफेशन बना लिया।

Whatsapp Channel Join

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार में कौन-कौन है?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। देश आजाद होने के बाद चौधरी रणबीर सिंह पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे साथ ही भारत की संविधान सभा के मेंबर भी रहे। उनकी मां का नाम हरदेवी हुड्डा था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक जाट, हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। भूपेंद्र ने 15 अक्टूबर 1976 में को आशा दहिया के साथ विवाह रचाया। उनके परिवार में एक बेटी अंजलि हुड्डा और एक बेटा दीपेंद्र सिंह हुड्डा हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री कब बने?

अपनी राजनीतिक विरासत का आगे बढ़ाते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य के तौर पर राजनीतिक सफर की शुरुआत की। हुड्डा ने हरियाणा के पूर्व सीएम और पूर्व उप-प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवी लाल को लोकसभा चुनाव में लगातार तीन बार पराजित किया।

1972
भूपेंद्र हुड्डा वर्ष 1972 से 1979 तक गांव किलोई, जिला रोहतक, हरियाणा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मेंबर के रूप में काम करते रहे।
1980
वह 1980 से 1987 तक हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोहतक पंचायत समिति के अध्यक्ष और हरियाणा के पंचायत परिषद के अध्यक्ष रहे।
1991
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहली बार 1991 में रोहतक से लोकसभा सदस्य चुने गए।
1996
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1996 से 2001 तक हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। साथ ही, 1996 में दूसरी बार लोकसभा के सदस्य चुने गए।
1998
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1998 में लगातार तीसरी बार लोकसभा के सदस्य चुने गए।
2004
हुड्डा चौथी बार 2004 में रोहतक से ही एमपी चुने गए।
2005
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 5 मार्च 2005 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2009
भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरी बार 25 अक्टूबर 2009 को हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
2014
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद 19 अक्टूबर 2014 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक जीवन से जुड़े विवाद

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मानेसर जमीन घोटाले को लेकर विवादों में रहे। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने राजनीति में रहकर कम से कम 900 एकड़ जमीन का अधिकार प्राप्त कर उन्हें बड़े बिल्डरों को बेचा।
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के साथ कहासुनी होने के कारण सुर्खियों में रहे।
  • मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने के बाद पुरस्कार राशि को लेकर हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच वाकयुद्ध हुआ। हुड्डा ने मुख्यमंत्री को ताना मारते हुए कहा कि ‘उनकी कोई बेटी नहीं है जिससे वह बेटियों की अहमियत को समझ सकें’। जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा. ‘मेरे लिए पूरा हरियाणा मेरा परिवार है लेकिन, मैं हैरान इस बात पर हूं कि जिन्होंने 10 साल तक बेटियों को कोख में ही मरने दिया उन्हें बेटियों की चिंता कब से होने लगी?’
जन्म15 सितंबर 1947 गांव सांघी, जिला रोहतक, हरियाणा
उपनामभूमी पुत्र
शिक्षासैनिक स्कूल, कुंजपुरा, करनाल
पंजाब और दिल्ली विश्वविद्यालय
पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
माता/पिताहर देवी हुड्डा/चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा
पत्नीआशा हुड्डा
बेटा/बेटीदीपेंद्र सिंह हुड्डा/अंजली हुड्डा