पेरिस पैरालंपिक 2024

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक में भारत के 84 एथलीट लेंगे हिस्सा, हरियाणा के 22 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खेल Athletics हरियाणा हरियाणा की शान

Paris Paralympics 2024 : पेरिस ओलिंपिक के बाद अब पेरिस पैरालिंपिक 2024 की शुरुआत होने जा रही है। यह खेल 28 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगा। इस बार भारत की तरफ से कुल 84 एथलीट पैरालिंपिक में हिस्सा लेंगे। हमेशा की तरह, हरियाणा के खिलाड़ी भी इस बार पैरालिंपिक में अपनी विशेष पहचान बनाएंगे।

हरियाणा से इस बार कुल 22 एथलीट पैरालिंपिक में भाग लेंगे, जिनमें 6 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं। भारतीय दल के ये एथलीट्स 24 अगस्त से अलग-अलग समूहों में पेरिस के लिए रवाना होंगे। सुमित अंतिल भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। सोनीपत के रहने वाले सुमित ने टोक्यो पैरालिंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था, और इस बार भी उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

अन्य प्रमुख खिलाड़ी

पानीपत के नवदीप से भी जेवलिन थ्रो में पदक की उम्मीद की जा रही है। टोक्यो ओलिंपिक में नवदीप चौथे स्थान पर रहे थे, लेकिन इस बार वह पदक जीतने के लिए पूरी तैयारी में हैं। जींद के मनु खटकड़ शॉटपुट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने के लिए तैयार हैं। वे एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं और पिछले चार सालों से पैरालिंपिक में पदक जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं, अनुभवी एथलीट अमित सरोहा F51 श्रेणी के डिस्कस थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उनका चौथा पैरालिंपिक होगा।

Whatsapp Channel Join

नीरज चोपड़ा की सुमित को सलाह

पेरिस ओलिंपिक में रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सुमित अंतिल को सलाह दी है कि वह पैरालिंपिक में कुछ नया करने का प्रयास न करें। सुमित ने बताया कि नीरज भाई ने कहा कि उन्हें बस शांत रहकर अपनी तैयारी पर भरोसा करना चाहिए।

चोट से उबरने की उम्मीद

सुमित अंतिल ने बताया कि उनकी पीठ में मामूली खिंचाव है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि पेरिस में प्रतियोगिता से पहले वह ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार वे चोट से बचने के लिए बहुत सतर्क हैं क्योंकि चोट का असर थ्रो पर पड़ सकता है। टोक्यो पैरालिंपिक में सुमित ने अपनी स्पर्धा में तीन बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और F-64 श्रेणी में 68.55 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था।

हरियाणा के खिलाड़ियों की ओलिंपिक में शानदार उपलब्धि

पेरिस ओलिंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 5 मेडल जीते। इनमें 3 व्यक्तिगत मेडल मनु भाकर, नीरज चोपड़ा और अमन सहरावत ने जीते। इसके अलावा, मिक्स टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने मेडल हासिल किया। ब्रॉन्ज जीतने वाली हॉकी टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ी अभिषेक, संजय, और सुमित शामिल थे।

अन्य खबरें