11-12 ministers

नायब सैनी के साथ 11-12 मंत्री ले सकते हैं शपथ

हरियाणा पंचकुला राजनीति

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ 11 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। संभावित मंत्रियों में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम के नाम शामिल हैं।

कृष्ण लाल और श्याम सिंह ने पुष्टि की है कि उन्हें खुद नायब सैनी ने फोन करके शपथ के लिए बुलाया है। इसके अलावा, कृष्ण लाल मिड्‌ढा, राम कुमार गौतम और मूलचंद शर्मा के नामों पर भी चर्चा की जा रही है।