abhay chautaala ka paksh-vipaksh par teekha vaar, bolen hudda banen bhaajapa ke madadagaar

अभय चौटाला का पक्ष-विपक्ष पर तीखा वार, बोलें हुड्डा बनें भाजपा के मददगार, जजपा उसी स्पीड से होगी बैकफुट पर, भागकर दोषी हो गए मामन खान

कुरुक्षेत्र पानीपत बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे और इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के मददगार बने हुए हैं। जिस तरह वह बयानबाजी करते हैं, उससे लगता है कि वह भाजपा की मदद कर रहे हैं। मामन खान विपक्ष की वजह से ही मोहरा बने हैं। उन्हें भागना नहीं चाहिए है, तभी वह दोषी हो गए। मामन खान को अपना मुद्दा विधानसभा में उठाना चाहिए था, लेकिन हुड्डा ने उनके बोलने पर ही पाबंदी लगा दी। जननायक जनता पार्टी जिस स्पीड से सत्ता तक पहुंची है, उससे भी ज्यादा स्पीड से वापस बैकफुट पर आ जाएगी। अगले चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

अभय सिंह चौटाला शनिवार को कुरुक्षेत्र की सैनी कॉलोनी में 25 सितंबर को कैथल में ताऊ देवीलाल जयंती पर होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए न्यौता देने पहुंचे थे। सैनी धर्मशाला में सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद अभय सिंह चौटाला ने पानीपत में भी इनेलो कार्यकर्ताओं को सम्मान दिवस रैली का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पानीपत से 1500 वाहन रैली में पहुंचने से सीधे 15000 लोग रैली में शामिल होंगे। इस दौरान चौटाला ने कांग्रेस, भाजपा और जजपा तीनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता इतनी दुखी हो चुकी है कि अब उसे सत्ता से बाहर करने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा के प्रति यह गुस्सा उन्हें इनेलो की परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों में देखने को मिला। यह परिवर्तन यात्रा का ही असर है। यात्रा ने बहुत से लोगों को मैदान से बाहर कर दिया है।

भाजपा को 10 सीटें मिलना मुश्किल, कांग्रेस सत्ता से कोसों दूर

Whatsapp Channel Join

अभय सिंह चौटाला ने भाजपा पर तीखे शब्दों का वार करते हुए कहा कि भाजपा को प्रदेश में 10 सीटें मिलना भी मुश्किल है, तो वहीं कांग्रेस सत्ता से कोसों दूर है। कांग्रेस नेता अपने-अपने वर्चस्व को बचाने के लिए एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं।उन्होंने इंडिया गठबंधन की बात पर कहा कि गठबंधन प्रदेश में नहीं, देश में है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की मदद करने में लगे हैं। इनेलो की रैली में हर बार देश के बड़े नेता भाग लेते हैं, इस बार भी सम्मान रैली में शामिल होंगे।

कुरुक्षेत्र की बजाय कैथल में रखी गई है रैली, उमड़ेगा हुजूम

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ने सम्मान दिवस रैली कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन धान का सीजन शुरू होने के चलते यहां अनाज मंडी में आवक तेज होने लगती है। ऐसे में यह रैली कैथल रखी गई। पार्टी के नेता ऐसी जगह की तलाश में लगे हैं, जहां अधिक से अधिक लोग जुट सकें। रैली से इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में बड़ा संदेश दिया जाएगा। इनेलो की सम्मान दिवस रैली में हुजूम उमड़ेगा और कार्यकर्ताओं के साथ देशभर से बड़े नेता शामिल होंगे।